Rajasthan

Rajasthan Politics : मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का बदल गया मूड, काम करने की जताई इच्छा, कर डाला बड़ा ऐलान

Last Updated:March 31, 2025, 07:18 IST

Kirodi Lal Meena News : भजनलाल सरकार के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का मानस अब बदल गया है. अब वे मंत्री के रूप में काम करना चाहते हैं. उनका कहना है कि ऊपर से आदेश है कि काम करना है. लिहाजा अब वे जमकर काम करेंगे और प…और पढ़ेंमंत्री किरोड़ीलाल मीणा का बदल गया मूड, काम करने की जताई इच्छा, किया बड़ा ऐलान

किरोड़ीलाल ने कहा कि अब वे पूरी मेहनत से काम करेंगे. प्रदेश के किसानों और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे.

हाइलाइट्स

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने काम करने की इच्छा जताई.मीणा ने कृषि क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी बनाने का ऐलान किया.सवाई माधोपुर में मत्स्य जयंती और होली मिलन समारोह में घोषणा की.

सवाई माधोपुर. भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा एक बार फिर से मुखर अंदाज में नजर आए हैं. मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब उनका मूड बदल गया है. अब वे काम करना चाहते हैं. मंत्री मीणा ने सवाई माधोपुर में इसका ऐलान किया. इसके साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को लेकर तंज भी कसा. किरोड़ीलाल ने सवाई माधोपुर की जनता से कहा कि आप लोगों ने जी-जान से मुझे जिताया. लेकिन पर्ची ऊपर से आ गई तो मैं भी क्या करता. आप समझ सकते हैं क्या हुआ.

किरोड़ीलाल मीणा ने समाज सेवा संस्थान सवाई माधोपुर की ओर से जिला मुख्यालय पर आयोजित मत्स्य जयंती और होली मिलन समारोह के दौरान रविवार को यह बात कही. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि चुनावों के दौरान सारी शक्तियां मुझे हराना चाहती थीं. लेकिन जनता ने मेरी लाज रखी और मुझे जिताया. उन्होंने कहा कि वैसे तो मैं 45 सालों से चुनाव लड़ रहा हूं. लेकिन जब-जब मैंने सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ा तब-तब जीता. गणेशजी की महरबानी रही कि मैं मंत्री बना.

मीणा बोले-अब मैं काम करूंगाइस दौरान किरोड़ीलाल ने कहा कि मैंने मंत्री बनने के बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था. मुझे इस्तीफा दिए हुए 9 महीनों से भी अधिक का वक्त हो गया है. लेकिन मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया. अब मुझे ऊपर से कहा गया है कि मैं काम करूं तो अब मैं काम करूंगा और इस तरह से काम करूंगा कि कृषि विभाग की तस्वीर बदल सकूं. सवाई माधोपुर जिले समेत राजस्थान के सभी किसानों को कृषि विभाग की प्रत्येक योजनाओं का लाभ दिला सकूं.

कृषि के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास करेंगेकिरोड़ी ने कहा कि अब वे पूरी मेहनत से काम करेंगे. प्रदेश के किसानों और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे. कृषि के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि किसानों को दूसरे राज्य में ले जाकर वहां की उन्नत तकनीक को समाझने और जानने का प्रयास करेंगे ताकि यहां के किसानों को लाभ मिल सके. कार्यक्रम में विशाल कन्हैया दंगल का भी आयोजन किया गया.

किरोड़ीलाल मीणा जमकर थिरकेदंगल में कोशाली, उलियाणा, बिच्छौदोना और श्यामपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों की कन्हैया दंगल पार्टियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं. इस दौरान डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने दंगल पार्टी कलाकारों पर पुष्पवर्षा की और जमकर थिरके. उन्होंने महिलाओं और पुरुषों के साथ जमकर डांस किया.

Location :

Sawai Madhopur,Sawai Madhopur,Rajasthan

First Published :

March 31, 2025, 07:18 IST

homerajasthan

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का बदल गया मूड, काम करने की जताई इच्छा, किया बड़ा ऐलान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj