Rajasthan

Rajasthan Politics : कौन हैं BJP विधायक कंवरलाल मीणा जिनकी सदस्यता पर मंडरा है खतरा? जानें सबकुछ

Last Updated:May 03, 2025, 11:42 IST

BJP MLA Kanwarlal Meena News: बारां जिले के अंता विधायक कंवरलाल मीणा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने करीब 20 साल पुराने मामले में उनको निचली अदालत की ओर से सुनाई गई सजा को बरकरार रखते हुए सरेंडर करने…और पढ़ेंकौन हैं BJP MLA कंवरलाल मीणा जिनकी विधायकी पर मंडरा रहा है खतरा? जानें सबकुछ

कंवरलाल मीणा दूसरी बार बीजेपी से विधायक चुने गए हैं.

हाइलाइट्स

कंवरलाल मीणा की 3 साल की सजा बरकरार.हाईकोर्ट ने मीणा को सरेंडर करने का आदेश दिया.कांग्रेस ने मीणा की सदस्यता रद्द करने की मांग की.

जयपुर. राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी पर संकट आ गया है. राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने करीब 20 साल पुराने केस में उनकी सजा को बरकरार रखा है. इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कंवरलाल मीणा को सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं. उसके बाद कांग्रेस इस मामले को लेकर बीजेपी पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने पुरजोर तरीके से मांग की है कि कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए. इस मसले में अब सूबे में राजनीति जोरदार तरीके से गरमाने लगी है.

अंता विधायक कंवरलाल मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने मीणा की ओर से 3 साल की सजा के खिलाफ दायर की गई अपील को खारिज कर दिया है. मीणा को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में निचली अदालत ने 3 साल की सजा सुनाई थी. यह मामला 2005 में खाताखेड़ी के उपसरपंच के चुनाव से जुड़ा है. मीणा ने इस चुनाव में पुर्नमतदान की मांग को लेकर एसडीएम रामनिवास पर रिवॉल्वर तान दी थी. इसके साथ ही सरकारी वीडियोग्राफी की कैसेट भी तोड़ दी थी.

निचली अदालत ने 2020 में सुनाई थी मीणा को सजाइस मामले में झालावाड़ की अकलेरा एडीजे कोर्ट ने दिसंबर 2020 में कंवरलाल मीणा को तीन साल की सजा सुनाई थी. उसके बाद कंवरलाल ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी. हाईकोर्ट ने निचली अदालत के 3 साल की सजा के फैसले को सही माना है. हाइकोर्ट जस्टिस उमाशंकर व्यास ने कंवरलाल मीणा की अपील को खारिज करते हुए उन्हें सरेंडर करने के आदेश दिए हैं. कोर्ट का आदेश आते ही कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है.

संघ पृष्ठभूमि के कंवरलाल दूसरी बार विधायक चुने गए हैंकंवरलाल मीणा मूलतया बारां जिले से सटे झालावाड़ जिले की मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के अकलेरा के रहने वाले हैं. संघ पृष्ठभूमि के कंवरलाल मीणा पहली बार विधानसभा चुनाव 2008 में मनोहरथाना से बीजेपी की टिकट पर विधायक बने थे. उसके बाद अब दूसरी बार बारां जिले की अंता विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं. कंवरलाल मेडिकल फील्ड से जुड़े हैं. उनका झालावाड़ में नर्सिंग कॉलेज और अकलेरा में नर्सिंग होम चलता है.

डोटासरा और जूली बोले तुरंत रद्द हो सदस्यताहाईकोर्ट की ओर से मीणा की सजा बरकरार रखे जाने के बाद उनको विधानसभा से निलंबित करने की मांग जोरशोर से उठने लगी है. राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मांग की है कि विधायक की सदस्यता अविलंब निरस्त की जाए. दोनों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मांग करते हुए कहा कि कंवरलाल मीणा अयोग्य हो गए हैं. इसलिए तुरंत उनकी सदस्यता की निरस्त जाए. जनप्रतिनिधत्व अधिनियम नियम 1951 के तहत 2 वर्ष से अधिक कारावास सजायफ्ता कोई नेता विधानसभा या संसद सदस्यता के योग्य नहीं रहता है.

(इनपुट- तरुण शर्मा )

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

homerajasthan

कौन हैं BJP MLA कंवरलाल मीणा जिनकी विधायकी पर मंडरा रहा है खतरा? जानें सबकुछ

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj