Rajasthan

केस वापस लो या अंजाम भुगतो… बीकानेर में RPS को मिली गैंगस्टर की धमकी से हड़कंप

बीकानेर. बीकानेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक वायरल ऑडियो कॉल ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. इस ऑडियो में खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा बताने वाले व्यक्ति द्वारा एक वरिष्ठ आरपीएस अधिकारी के खिलाफ दर्ज पुराने मामले को वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है. यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि न्यूज़ 18 इंडिया इस ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

मामले की जानकारी के अनुसार, वायरल ऑडियो कॉल बीकानेर से जुड़ा बताया जा रहा है. ऑडियो में कॉल करने वाला व्यक्ति कथित तौर पर खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताता है और एक आरपीएस अधिकारी को सीधे तौर पर धमकी देता सुनाई देता है. कॉल में कहा गया है कि वर्ष 2015 में जिस मामले में आरपीएस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, उसे वापस लिया जाए. ऑडियो में साफ शब्दों में कहा गया है कि अगर केस वापस नहीं लिया गया तो गंभीर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा.

ऑडियो सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष में भय का माहौल है. बताया जा रहा है कि जिस आरपीएस अधिकारी के खिलाफ केस वापस लेने की बात कही जा रही है, वह मामला वर्ष 2015 से जुड़ा हुआ है. अब इस पुराने केस को लेकर इस तरह की धमकी भरी कॉल सामने आना कई सवाल खड़े कर रहा है. पीड़ित पक्ष ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है.

आईजी को सौंपी गई शिकायतधमकी भरे ऑडियो कॉल के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस महानिरीक्षक यानी आईजी को लिखित शिकायत सौंपी है. शिकायत में पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि किस तरह से कॉल के जरिए दबाव बनाया जा रहा है. पीड़ित पक्ष ने शिकायत में ऑडियो कॉल को भी संलग्न किया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है. साथ ही यह भी कहा गया है कि इस तरह की धमकियों से परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरा है.

परिवार की सुरक्षा की मांगपीड़ित पक्ष ने आईजी को दी गई शिकायत में अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है. उनका कहना है कि जिस तरह से खुलेआम धमकी दी जा रही है, उससे परिवार के सभी सदस्य दहशत में हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि कानून के तहत दर्ज मामलों को इस तरह धमकियों के जरिए वापस लेने का दबाव पूरी तरह अस्वीकार्य है.

ऑडियो की पुष्टि नहीं, जांच की मांगहालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो को लेकर न्यूज़ 18 इंडिया किसी भी तरह की पुष्टि नहीं करता है कि आवाज वास्तव में गैंगस्टर रोहित गोदारा की ही है. बावजूद इसके, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ऑडियो की तकनीकी जांच कराने और कॉल की लोकेशन व स्रोत का पता लगाने की दिशा में भी काम कर रही है.

बीकानेर का यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि किस तरह से अपराधी तत्व धमकी और दबाव के जरिए कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है.

न्यूज 18 इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj