Sports

IPL 2027 में युवराज सिंह को मिल सकता है बड़ा रोल, इस टीम के बन सकते है हेड कोच, फ्रेंचाइज ने दिए संकेत

Last Updated:June 19, 2026, 16:15 IST

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह आईपीएल 2027 से दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। वहीं,सौरव गांगुली के दोबारा फ्रेंचाइज़ी के नियंत्रण में आने के साथ उन्हें सपोर्ट स्टाफ का प्रमुख बनाए जाने की उम्मीद है इस खबर की पुष्टि DC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी की हैIPL 2027 में युवराज सिंह को मिल सकता है बड़ा रोलZoomयुवराज सिंह ले सकते है आईपीएल मे एक टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी

नई दिल्ली. आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह अब फ्रेंचाइज़ी के साथ नई भूमिका में नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह DC के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, जो पिछले सीजन में संघर्ष करती दिखी थी.

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह आईपीएल 2027 से दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। वहीं,सौरव गांगुली के दोबारा फ्रेंचाइज़ी के नियंत्रण में आने के साथ उन्हें सपोर्ट स्टाफ का प्रमुख बनाए जाने की उम्मीद है इस खबर की पुष्टि DC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी की है.

IPL 2027 के लिए DC की नजर युवराज सिंह पर

44 वर्षीय युवराज सिंह युवा खिलाड़ियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं उन्होंने अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों को किसी न किसी स्तर पर ट्रेनिंग दी है. यही वजह है कि DC ने इस विस्फोटक बल्लेबाज और प्रभावी लेफ्ट-आर्म स्पिनर को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया है. एक सूत्र ने कहा,कौन नहीं चाहेगा कि युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी डगआउट में हों? उनके कई पूर्व साथी जैसे आशीष शर्मा,जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग पहले ही आईपीएल में कोचिंग कर चुके हैं. युवराज थोड़ा देर से सही,लेकिन उन्होंने युवाओं के साथ काफी समय बिताया है और इस भूमिका की मांग को अच्छे से समझा है. सूत्र ने आगे बताया, कि वह सिर्फ ट्रेनिंग नहीं देते, बल्कि खिलाड़ियों को मेंटर भी करते हैं यह केवल फोन कॉल या वर्चुअल सेशन तक सीमित नहीं है वह मैदान पर घंटों बिताते हैं, नेट्स के पीछे खड़े होकर धूप में खिलाड़ियों के साथ काम करते हैं. उनका यह हैंड्स-ऑन अप्रोच कई खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है.

DC को बदलाव की सख्त जरूरत

युवराज सिंह का आईपीएल करियर 11 साल लंबा रहा, जिसमें उन्होंने 132 मैचों में 2750 रन बनाए उनका औसत 24.77 और स्ट्राइक रेट 129 रहा. उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए, जबकि उनका सर्वाधिक स्कोर 83 रन रहा. अब उनकी विशेषज्ञता दिल्ली कैपिटल्स की गिरती स्थिति को सुधार सकती है. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम IPL 2026 में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. टीम 7 जीत और 7 हार के साथ छठे स्थान पर रही. बल्लेबाजी अहम मौकों पर फेल रही, जबकि गेंदबाजी भी कमजोर नजर आई. फिलहाल टीम के कोचिंग स्टाफ में वेनूगोपाल राव क्रिकेट डायरेक्टर, हेमांग बदानी हेड कोच,इयान बेल असिस्टेंट कोच और मुनाफ पटेल बॉलिंग कोच के रूप में शामिल हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर युवराज सिंह इस सेटअप से जुड़ते हैं, तो क्या वह दिल्ली कैपिटल्स को नई दिशा दे पाएंगे.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj