National

कैश मूवमेंट को जानबूझकर बनाया निशाना? अलार्म किया बंद और दिनदहाड़े SBI बैंक में लूट लिए 50 लाख, सूरत में मचा कोहराम

होमताजा खबरदेश

अलार्म किया बंद और दिनदहाड़े SBI बैंक में लूट लिए 50 लाख, सूरत में मचा हड़कंप

Last Updated:April 28, 2026, 01:58 IST

सूरत के सभी आसपास वाले जिलों को भी पुलिस ने हाई अलर्ट कर दिया है. पुलिस बदमाशों के भागने वाले सारे रास्तों की बहुत पैनी जांच कर रही है. पुलिस चेक कर रही है कि लूट में पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ था या नहीं. यह एक बहुत बड़ी और पहले से सेट की गई खौफनाक प्लानिंग हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

अलार्म किया बंद और दिनदहाड़े SBI बैंक में लूट लिए 50 लाख, सूरत में मचा हड़कंपZoomसूरत पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है.

सूरत. गुजरात में सूरत के वराछा इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट का मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि हथियारबंद लोग एक-एक करके बैंक परिसर में दाखिल हुए और नकदी लेकर फरार हो गए. पुलिस ने पुष्टि की है कि इस घटना में करीब 50 लाख रुपए की लूट हुई है. पुलिस के अनुसार, पांच से छह हथियारबंद बदमाश मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और बैंक शाखा को उस समय निशाना बनाया जब सीएमएस वैन के जरिए नकदी की डिलीवरी चल रही थी.

सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर आरोपी बैंक में घुसते, स्टाफ को धमकाते और बैग में नकदी लेकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस उपायुक्त (जोन-1) आलोक कुमार ने आईएएनएस को बताया कि आरोपियों ने लूट के दौरान हथियारों का इस्तेमाल किया और बैंक के सुरक्षा सिस्टम को भी बंद कर दिया.

उन्होंने कहा, ”इस शाखा में लगभग 50 लाख रुपए की लूट हुई है. पांच से छह आरोपी मोटरसाइकिलों पर आए थे. हम जांच कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने हथियार दिखाकर अधिकारी का फोन भी छीन लिया, जिससे तुरंत पुलिस से संपर्क नहीं हो सका. उन्होंने अलार्म सिस्टम को भी बंद कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.”

In Surat, Gujarat, a robbery of 50 lakh rupees took place at SBI.

5 boys entered the bank armed. They took the staff’s phones, disabled the alarm. After that, they calmly looted the cash and left. pic.twitter.com/fvOivL2Zvr

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj