World

Hantavirus MV Hondius cruise news| MV Hondius cruise hantavirus scare| cruise passengers flee screening news|

Last Updated:May 07, 2026, 19:57 IST

हंता वायरस एक गंभीर और जानलेवा वायरस है. आमतौर पर चूहों से इंसानों में फैलता है. यह नया वायरस नहीं है लेकिन इसके लक्षण और गंभीरता इसे खतरनाक बनाते हैं. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक यह वायरस संक्रमित चूहों के पेशाब, लार या मल के संपर्क में आने से फैलता है.हंता वायरस वाले शिप से एक और बुरी खबर, बिना जांच के भागे 2 दर्जन लोगZoomएमवी होन्डियस (Reuters)

हंतावायरस फैलने के बाद लोग बिना जांच के MV होंडियस क्रूज शीप छोड़कर चले गए थे. इसकी जानकारी क्रूज शिप चलाने वाली कंपनी और नीदरलैंड के अधिकारियों ने गुरुवार को दी. दो हफ्ते पहले इसी जहाज पर वायरस से पहली मौत हुई थी. 24 अप्रैल को दर्जनों लोगों ने इस शीप को छोड़ दिया था.

कंपनी ने बताया कि 11 अप्रैल को एक डच व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव सेंट हेलेना के दूरदराज के द्वीप पर उतारा गया था. जहां उसकी पत्नी भी जहाज से उतर गई थीं. बाद में वह दक्षिण अफ्रीका गईं. दक्षिण अफ्रिका में उसकी भी मौत हो गई.

29 यात्रियों ने छोड़ा था क्रूज

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि 29 यात्री क्रूज से चले गए, जबकि नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय ने यह संख्या करीब 40 बताई है. पहले कंपनी ने माना नहीं था कि इतने लोग जहाज छोड़ चुके हैं. नीदरलैंड की कंपनी ‘ओशनवाइड एक्सपीडिशन्स’ ने कहा कि जहाज से उतरे लोगों में कम से कम 12 अलग-अलग देशों के नागरिक थे.

दक्षिण अफ्रीका और यूरोप के अधिकारी उन लोगों को ढूंढ रहे हैं जो जहाज से उतरे है और किसी व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे. बुधवार को पता चला कि सेंट हेलेना द्वीप से उतरा एक व्यक्ति स्विट्जरलैंड में हंता वायरस से संक्रमित मिला और फिर अपने घर चला गया. नीदरलैंड के अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि बाकी यात्री अब कहां हैं.

तीन लोगों की हो चुकी है मौत

कंपनी की मानें तो एक ब्रिटिश व्यक्ति को कुछ दिन बाद असेंशन द्वीप पर जहाज से निकालकर दक्षिण अफ्रीका ले जाया गया. बुधवार को जब जहाज केप वर्डे के पास था, तब एक ब्रिटिश डॉक्टर समेत तीन लोगों को इलाज के लिए यूरोप भेजा गया. अब तक संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई बीमार हैं.

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा था कि तीन लोगों को उतारने के बाद जहाज करीब 150 लोगों को लेकर केप वर्ड से स्पेन के कैनरी द्वीप की तरफ बढ़ गया था. हंता वायरस एक गंभीर और जानलेवा वायरस है. आमतौर पर चूहों से इंसानों में फैलता है. यह नया वायरस नहीं है लेकिन इसके लक्षण और गंभीरता इसे खतरनाक बनाते हैं.

डब्ल्यूएचओ ने जारी की थी चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, यह वायरस संक्रमित चूहों के पेशाब, लार या मल के संपर्क में आने से फैलता है. चूहों के मल-मूत्र के सूखने पर उसके कण हवा में मिल जाते हैं और सांस के जरिए शरीर में जा सकते हैं. यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में भी जा सकता है. हालांकि WHO के विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा बहुत कम होता है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj