World

दुनिया का अनोखा मशरूम, रात में खुद बन जाता है लैंप, जानिए क्यों छोड़ता है हरी रोशनी?

Last Updated:July 04, 2026, 20:01 IST

मेक्सिको के क्लाउड फॉरेस्ट्स में छोटे मशरूम मिले हैं जो रात में चमकने लगते हैं. ये उनकी कोशिकाओं के भीतर होने वाले रासायनिक बदलाव के चलते हो रहा है. हालिया रिसर्च ने अब मेक्सिको के जंगलों में रहने वाले कई बायोलुमिनेसेंट कवक की पुष्टि की है. एक अनोखा मशरूम, रात में खुद बन जाता है लैंप, जानिए क्यों छोड़ता है हरी रोशनीZoomMashroom: AI Generated Photo

मेक्सिको के घने क्लाउड फॉरेस्ट में वैज्ञानिकों को ऐसे चमकने वाले मशरूम मिले हैं. ये मशरूप अंधेरा होते ही हरे रंग की रोशनी बिखेरने लगता हैं. खास बात यह है कि इनमें से कुछ प्रजातियों को दुनिया में पहली बार देखा गया है.

आखिर ये मशरूम कैसे चमकते हैं?

इन मशरूम के अंदर लुसिफेरिन नाम का एक खास केमिकल और लुसिफेरेज नाम का एंजाइम होता है. जब दोनों आपस में रिएक्ट करते हैं, तो रोशनी पैदा होती है. इसी वजह से ये मशरूम रात में हल्के हरे रंग से चमकते दिखाई देते हैं. जुगनुओं के चमकने के पीछे भी यही वजह होती है. ये रोशनी काफी हल्की होती है इसलिए दिन में दिखाई नहीं देती. इन्हें देखने के लिए घना अंधेरा होना जरूरी है.

वैज्ञानिकों को क्या मिला?

जर्नल ऑफ फंजाई में पब्लिश शोध में बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने पश्चिमी मेक्सिको के एक रिजर्व जंगल में माइसेना ग्रुप के कई चमकने वाले मशरूम खोजे. ये सड़े-गले पेड़ों की लकड़ी पर उगते हैं और ठंडे व नम वातावरण में तेजी से बढ़ते हैं.

डीएनए जांच और माइक्रोस्कोप से स्टडी की गई. इसके बाद वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि इनमें से कुछ प्रजातियां पहले कभी दुनिया में दर्ज नहीं की गई थीं.

पहले भी मिले थे चमकने वाले मशरूम

इससे पहले एक अन्य शोध में मेक्सिको में पहली बार माइसेना स्टाइलोबेट और पेनेलस स्टीपटिक्स नाम के दो मशरूम के चमकने की पुष्टि हुई थी. हालांकि पेनेलस स्टिपटिक्स पहले भी मेक्सिको में पाया गया था. लेकिन वहां की प्रजाति वास्तव में चमकती है. यह पहली बार साबित हुआ.

आखिर ये चमकते क्यों हैं?

वैज्ञानिक अभी भी इसका सही कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. सबसे मजबूत सिद्धांत यह है कि रात में निकलने वाली हरी रोशनी की वजह से कीड़े-मकौड़े इन मशरूम की ओर आकर्षित होते हैं. जब वे इनके संपर्क में आते हैं, तो मशरूम के बीजाणु उनके शरीर से चिपक जाते हैं. दूसरे स्थानों तक पहुंच जाते हैं. इससे मशरूम की नई जगहों पर बढ़ने में मदद मिलती है.

कुछ शोधों में यह भी पाया गया कि सभी चमकने वाले मशरूम ज्यादा कीड़ों को आकर्षित नहीं करते. यानी अलग-अलग प्रजातियों में इस रोशनी का उद्देश्य अलग हो सकता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इन रहस्यमयी चमकने वाले मशरूम पर आगे होने वाली रिसर्च से प्रकृति के कई नए राज खुल सकते हैं.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj