Viral Post: अमेरिका की नौकरी छोड़ भारत में रहना पसंद! आखिर क्यों एक भारतीय कर्मचारी ने ठुकरा दिया US ट्रांसफर?

Last Updated:July 08, 2026, 18:05 IST
क्या अच्छी सैलरी ही बेहतर जिंदगी की गारंटी है? सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक भारतीय कर्मचारी की कहानी ने इस सवाल को फिर से चर्चा में ला दिया है. अमेरिका में नौकरी का मौका मिलने के बावजूद उसने ट्रांसफर लेने से इनकार कर दिया. वजह न वीजा थी, न परिवार और न ही नौकरी की कोई दिक्कत बल्कि भारत में मिलने वाली रोजमर्रा की सुविधाएं और आरामदायक लाइफस्टाइल. अब इस फैसले पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा हुआ है…Indian employee rejects US posting: इंडियन एम्प्लाई की पोस्ट वायरल.
अमेरिका में नौकरी करना आज भी लाखों युवाओं का सपना माना जाता है.अच्छी सैलरी, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और बेहतर करियर के मौके की वजह से विदेश में पोस्टिंग को बड़ी उपलब्धि समझा जाता है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी कहानी चर्चा में है जिसने इस सोच पर नई बहस छेड़ दी है. एक भारतीय कर्मचारी ने अमेरिका में ट्रांसफर का मौका सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उसे लगा कि वहां की जिंदगी भारत जितनी आसान और सुविधाजनक नहीं होगी. यह मामला अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बड़ी चर्चा का विषय बन गया है.
एक पोस्ट से शुरू हुई पूरी बहस
इस चर्चा की शुरुआत Zymrat के को-फाउंडर और उद्यमी उज्ज्वल अस्थाना की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई. उन्होंने बताया कि उनके एक रिश्तेदार को कंपनी की ओर से अमेरिका में काम करने का मौका मिला था लेकिन उन्होंने यह ऑफर स्वीकार करने से इनकार कर दिया.दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने नौकरी या सैलरी से जुड़ी किसी परेशानी की वजह से यह फैसला नहीं लिया. उनकी सबसे बड़ी चिंता वहां की रोजमर्रा की जिंदगी थी.
A relative is refusing US opportunity in his own company.
His reason – in the offered salary he will have to clean house himself, eat at home, won’t get 10 min grocery, won’t get at home massages – here he is single and lives king size.
Priorities.



