Entertainment

Kartik Aaryan Health Update: घुटने की सर्जरी के बाद अब कैसी है कार्तिक आर्यन की तबीयत? जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

Last Updated:August 23, 2026, 10:07 IST

Kartik Aaryan Health Update: कार्तिक आर्यन फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे. कबीर खान के साथ एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे जिस दौरान वो घायल हो गए. कार्तिक की मुंबई के फोर्टिस रहेजा अस्पताल में सर्जरी हुई थी जिसके बाद अब उनकी हालत में सुधार है. एक्टर की टीम ने बताया कि वो जल्द ही शूटिंग पर लौटेंगे.
Kartik Aaryan Health Update: अब कैसी है कार्तिक आर्यन की तबीयत?Zoomकार्तिक आर्यन के घुटनों की सर्जरी सफल रही है.

नई दिल्ली.  कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के दौरान घायल हो गए थे. उनके घुटने में चोट आ गई थी जिसके बाद कार्तिक आर्यन को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हाल ही में उनके घुटने की सर्जरी हुई थी और अब एक्टर की टीम ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है. एक्टर की टीम का कहना है कि कार्तिक आर्यन की सर्जरी सफल रही है और वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग पर लौटेंगे.

कार्तिक आर्यन की टीम ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा कि उनके घुटनों की सर्जरी सफल रही है और उनकी तबीयत में सुधार है. उनकी टीम ने अपने बयान में कहा, ‘कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म के सेट पर एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगने से घायल हो गए थे. उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और अब वह घर लौट आए हैं, जहां आराम करने के साथ-साथ वो रिकवर हो रहे हैं’. उनके प्रवक्ता ने बताया कि वह जल्द ही शूटिंग सेट पर वापस लौटेंगे.

नेशनल अवॉर्ड विनर कार्तिक आर्यन एक बार फिर कबीर खान के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं. कबीर खान की फिल्म के सेट पर ही वो घायल हुए थे जिसके बाद फोर्टिस रहेजा हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई. कुछ दिनों के आराम के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर सेट पर उनकी क्षमता के साथ लौट आएंगे.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 23, 2026, 10:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj