Entertainment

‘वो मेरी छोटी मां है’, बहन ने जब पैसे जोड़कर दिया अनमोल तोहफा, फूट-फूटकर रो पड़ा था एक्टर

Last Updated:August 28, 2026, 00:01 IST

रक्षाबंधन पर अक्सर भाई बहनों को उपहार देते हैं. मगर एक्टर वर्धन पुरी को उनकी बहन ने एक बार खास तोहफा दिया था. एक्टर ने बताया कि जब बचपन में उनका टेनिस रैकेट टूट गया था, तब उनकी बहन ने गुल्लक में पैसे जोड़कर उनके लिए महंगा टेनिस रैकेट खरीदा था. जब एक्टर को वह अनमोल गिफ्ट मिला, तो वह परिवार के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे थे. वे अपनी बहन को छोटी मां मानते हैं.

ख़बरें फटाफट

'वो मेरी छोटी मां है' बहन ने जब पैसे जोड़कर दिया अनमोल तोहफा, रो पड़ा था एक्टरZoomएक्टर वर्धन पुरी ने रक्षाबंधन का यादगार किस्सा सुनाया. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के पोते और एक्टर वर्धन पुरी ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बड़ी बहन डॉ. साची पुरी के साथ बचपन की यादें बयां कीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में उनकी बहन ने एक खास तोहफा खरीदने के लिए गुल्लक में पैसे जमा किए थे. जब उनको यह बात पता चली तो वह परिवार के सामने ही भावुक होकर रो पड़े थे.

वर्धन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘बचपन में मुझे टेनिस खेलना काफी पसंद था. मेरे पास एक टेनिस रैकेट था, जो गलती से टूट गया था. इसके बाद मुझे एक नया रैकेट चाहिए था. मेरी इस इच्छा के बारे में मेरी बड़ी बहन साची को पता था. उस समय साची ने परिवार से मिलने वाले पैसे खर्च करने के बजाय उन्हें अपनी गुल्लक में जमा करना शुरू कर दिया. वह लगातार पैसे बचाती रहीं, ताकि रक्षाबंधन पर मुझको मेरी पसंद का खास तोहफा दे सकें.’

रक्षाबंधन की यादें साझा कींवर्धन ने कहा, ‘रक्षाबंधन के दिन साची ने मुझे एक टाइटेनियम टेनिस रैकेट दिया. उस समय यह रैकेट काफी महंगा था. मेरे लिए रैकेट की कीमत से ज्यादा मायने इस बात का था कि मेरी बहन ने मेरी छोटी-सी इच्छा को पूरा करने के लिए काफी समय तक पैसे बचाए थे. उस पल मैं भावनाओं पर काबू नहीं रख पाया और परिवार के सामने रोने लगा. मेरे लिए वह रक्षाबंधन आज भी बेहद खास है.’

बहन को बताया सबसे बड़ा चीयरलीडरवर्धन ने अपनी बहन के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा, ‘साची मेरे लिए सिर्फ बड़ी बहन नहीं हैं. वह मेरी ‘छोटी मां’ है. साची ने मुझे हमेशा संभाला, मेरी देखभाल की और मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. आज मैं जिस तरह का इंसान हूं, उसमें मेरी बहन का बहुत बड़ा योगदान है.’ वर्धन ने अपनी बहन को अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर भी बताया. उन्होंने कहा, ‘साची हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती हैं और मेरे लिए सबसे ज्यादा खुश होती हैं. जब भी वह प्रार्थना करती हैं, तो सबसे पहले मेरे बारे में सोचती हैं. उनका प्यार बिना किसी शर्त वाला है. मेरा मेरी बहन के साथ रिश्ता बचपन से ही बहुत मजबूत रहा है और जिंदगी के हर पड़ाव पर उन्होंने मुझे किसी न किसी तरह से संभाला है.’

बहन को समर्पित की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ जब वर्धन से आईएएनएस ने पूछा कि वह अपनी बहन को कौन सी फिल्म समर्पित करना चाहेंगे, तो इसके जवाब में उन्होंने ‘दिल धड़कने दो’ का नाम लिया. बता दें कि रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म में भाई-बहन के रिश्ते को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 28, 2026, 00:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj