‘ज्ञानेश कुमार पद्मभूषण से सम्मानित हों’, SIR पर मारामारी के बीच BJP बंगाल अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की डिमांड

होमताजा खबरदेश
‘ज्ञानेश कुमार को पद्मभूषण…’, SIR पर घमासान के बीच BJP बंगाल अध्यक्ष की मांग
Last Updated:September 26, 2026, 09:19 IST
SIR को लेकर चुनाव आयोग पर जारी राजनीतिक घमासान के बीच पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार पद्मभूषण के हकदार हैं. भट्टाचार्य ने SIR के दौरान हुए काम की तारीफ करते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल में लोगों को बिना डर के वोट डालने का मौका मिला. उनका बयान ऐसे समय आया है जब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. BJP ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. वहीं चुनाव आयोग ने भी अंदरूनी मतभेदों को लेकर सामने आई खबरों को संस्थागत टूट मानने से इनकार किया है.पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बचाव किया. (फाइल फोटो PTI)
SIR को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में चुनाव आयुक्तों की बीच मतभेद के दावे के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इसी बीच पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार पद्मभूषण के हकदार हैं. यानी जहां एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठा रहा है वहीं BJP की तरफ से मुख्य चुनाव आयुक्त के काम की तारीफ की जा रही है. शमिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही. उन्होंने SIR के दौरान हुए काम को लेकर ज्ञानेश कुमार का बचाव किया. साथ ही पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान डर और हिंसा कम होने का श्रेय भी SIR से जुड़ी कार्रवाई को दिया.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने लंबे समय बाद ऐसा चुनाव देखा जिसमें लोगों को बिना डर के वोट डालने का मौका मिला. उन्होंने दावा किया कि इस दौरान हत्या की घटनाएं नहीं हुईं और मतदाताओं को मतदान करने की आजादी मिली. इसी आधार पर उन्होंने ज्ञानेश कुमार की भूमिका की तारीफ की. उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी को भी गंभीरता से नहीं लेती. इसके बाद उन्होंने कहा कि कम से कम ज्ञानेश कुमार पद्मभूषण के हकदार हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब SIR को लेकर चुनाव आयोग पर राजनीतिक घमासान तेज है. कांग्रेस कई शहरों में प्रदर्शन कर रही है. वहीं BJP चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के बचाव में खड़ी नजर आ रही है.
#WATCH | Panihati, North 24 Parganas: West Bengal BJP president Samik Bhattacharya says, “The fact is, even the Congress party itself doesn’t heed Rahul Gandhi’s words; they don’t take him seriously… Gyanesh Kumar deserves, at the very least, the Padma Bhushan. The people of… pic.twitter.com/5BBaogUdtV



