गर्मी शुरू होते ही वायरल का हमला! पाली में तेजी से बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज, जानें बचाव के आसान तरीके

Last Updated:April 25, 2026, 12:52 IST
Health News: पाली में गर्मी की शुरुआत के साथ ही वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. खासतौर पर खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है. बदलते मौसम और दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों की इम्यूनिटी प्रभावित हो रही है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है. नियमित रूप से पानी पीना, साफ-सफाई का ध्यान रखना, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना और संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है. इसके अलावा, हल्की परेशानी होने पर भी लापरवाही न करें.
ख़बरें फटाफट
पाली. पाली में मौसम का मिजाज बदलते ही अब मौसमी बीमारियों ने दस्तक दे दी है. सर्दी की विदाई और गर्मी की शुरुआत के साथ ही अस्पतालों में वायरल और खांसी के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. बढ़ते तापमान और आने वाली हीटवेव को देखते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) पूरी तरह अलर्ट पर हैं.
CMHO ने सभी चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहाँ ठंडे पानी, कूलर, पंखे और AC की सर्विस तुरंत करवा लें ताकि मरीजों को गर्मी में राहत मिल सके. साथ ही, बिजली की बढ़ती खपत को देखते हुए बिजली लाइनों को भी चेक करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही इससे बचने के लिए सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने आमजन कुछ हेल्थ टिप्स भी बताए है.
अस्पतालों को निर्देश: गर्मी से पहले चाक-चौबंद हों व्यवस्थाएंआगामी हीटवेव और बढ़ते तापमान को देखते हुए डॉ. मारवाल ने सभी चिकित्सा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने संस्थानों में मरीजों के लिए राहत के इंतजाम सुनिश्चित करें.कूलिंग सिस्टम की सर्विस: अस्पतालों में लगे पंखे, कूलर और AC की तुरंत सर्विस करवाई जाए ताकि मरीजों को गर्मी का अहसास न हो.पेयजल और छाया: चिकित्सा संस्थानों में ठंडे पानी की सुचारू व्यवस्था और मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त छाया का प्रबंध करने को कहा गया है.बिजली सुरक्षा: भारी लोड को देखते हुए बिजली की लाइनों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके.
हीटवेव को लेकर विशेष तैयारियांसीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि लू (हीटवेव) से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए जिले के अस्पतालों ने अमल करना शुरू कर दिया है. दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और आपातकालीन बेड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं. कई संस्थानों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं ताकि सीजनल बीमारियों के साथ-साथ लू की चपेट में आने वाले मरीजों का त्वरित इलाज हो सके.
आमजन के लिए CMHO की ‘हेल्थ टिप्स’डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि बदलते मौसम में शरीर को ढालने में समय लगता है, इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है. उन्होंने आमजन से अपील की है. उन्होने डिहाइड्रेशन से बचने के लिए गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है. इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले पर्याप्त पानी जरूर पिएं.साथ ही तरल पदार्थो के सेवन को लेकर कहा कि नींबू पानी, छाछ या जो भी तरल पदार्थ उपलब्ध हो, उसे समय-समय पर लेते रहें ताकि शरीर का हाइड्रेशन बना रहे. साथ ही उन्होने कहा कि घर से बाहर निकलते समय अपने मुंह और सिर पर रुमाल या गमछा जरूर बांधें.
बच्चों का रखें विशेष ख्यालसीएमएचओ ने चेतावनी दी है कि छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन की संभावना बहुत अधिक और जल्दी होती है. बदलते मौसम और धूप का असर बच्चों पर तेजी से पड़ता है, इसलिए अभिभावकों को बच्चों के खान-पान और उन्हें धूप से बचाने का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 25, 2026, 12:52 IST



