BCCL IPO GMP : सरकारी कंपनी का जलवा, दोपहर तक 55 गुना भरा BCCL IPO,ग्रे मार्केट में मचाई सनसनी

Last Updated:January 13, 2026, 12:49 IST
BCCL IPO- बीसीसीएल आईपीओ पूरी तरह से एक ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) इश्यू है, जिसका मतलब है कि सरकार अपनी हिस्सेदारी कम कर रही है. आज इस इश्यू में पैसा लगाने का आखिरी दिन है. बीसीसीएल आईपीओ का ग्रे मार्केट प्राइस क्या चल रहा है और अब तक यह कितना सब्सक्राइब हुआ है, आइये जानते हैं…
ख़बरें फटाफट

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का आईपीओ 9 जनवरी को खुला था.
नई दिल्ली. देश की प्रमुख कोकिंग कोल कंपनी, भारत कोकिंग कोल के आईपीओ का आजा आखिरी दिन है. ₹1,071.11 करोड़ के इस आईपीओ को पहले दो दिनों में 33.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. आज भी इसमें निवेशक जमकर पैसा लगा रहे हैं और दोपहर 12:10 बजे तक 55.58 गुना सब्सक्राइबहो चुका था. पब्लिक इश्यू रिटेल कैटेगरी में 37.40 गुना, QIB कैटेगरी में 3.54 गुना और NII कैटेगरी में 178.87 गुना सब्सक्राइब हुआ. ग्रे मार्केट में भी बीसीसीएल आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अनलिस्टेड शेयर आज 46 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं.
बीसीसीएल आईपीओ पूरी तरह से एक ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) इश्यू है, जिसका मतलब है कि सरकार अपनी हिस्सेदारी कम कर रही है. इस आईपीओ के लिए कंपनी ने बेहद आकर्षक प्राइस बैंड रखा है, जो छोटे निवेशकों को लुभाने में सफल रहा है. प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर है. एक लॉट में 600 शेयर शामिल हैं. यानी अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹13,800 रुपये लगाने होंगे.
कोकिंग कोल बाजार में BCCL का दबदबा
निवेशकों के इस भरोसे के पीछे कंपनी का मजबूत बिजनेस मॉडल और बाजार में इसकी स्थिति है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) वित्त वर्ष 2025 में भारत की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी बनकर उभरी है. देश के कुल घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन में इस कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 58.50% है. कंपनी के पास 1 अप्रैल 2024 तक लगभग 7,910 मिलियन टन का विशाल अनुमानित कोयला भंडार है. BCCL मुख्य रूप से कोकिंग कोल, नॉन-कोकिंग कोल और वॉश्ड कोल का उत्पादन करती है, जिसकी सबसे ज्यादा मांग स्टील और पावर सेक्टर में रहती है.
बीसीसीएल आईपीओ जीएमपी
शेयर बाजार के अनलिस्टेड मार्केट यानी ग्रे मार्केट में भी बीसीसीएल के शेयरों की चमक बरकरार है. आज इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹10.7 चल रहा है. अगर ऊपरी प्राइस बैंड ₹23 और GMP को जोड़कर देखा जाए, तो इसकी संभावित लिस्टिंग ₹33.7 प्रति शेयर पर हो सकती है. यह निवेशकों के लिए लगभग 46.52% का लिस्टिंग गेन होने का संकेत दे रहा है. हालांकि, पिछले कुछ सत्रों में GMP में हल्की नरमी देखी गई है.
(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
January 13, 2026, 12:49 IST



