National

खिड़की से लेकर पहियों तक…इस मंदिर में छिपा ब्रह्मांड का गहरा रहस्य, हैरान कर देगा 27 और 18 का गणित – हिंदी

होमवीडियोधर्म

खिड़की से लेकर पहियों तक! हैरान कर देगा इस मंदिर के 27 व 18 का आध्यात्मिक गणित

X
title=

खिड़की से लेकर पहियों तक! हैरान कर देगा इस मंदिर के 27 व 18 का आध्यात्मिक गणित

 

arw img

Surya Mandir Jharkhand: राजधानी से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित बुंडू का सूर्य मंदिर सिर्फ आस्था ही नहीं, बल्कि बेजोड़ वास्तुकला और ब्रह्मांडीय ऊर्जा का एक अद्भुत केंद्र है. 1974 में बना यह मंदिर हूबहू एक विशाल रथ के आकार में ढला है, जिसके निर्माण में खिड़की से लेकर पहियों तक की संख्या बेहद सोच-समझकर तय की गई है. मंदिर के पुजारी शंकर के अनुसार, यहां की हर संरचना का एक गहरा कारण है. मंदिर में बनी 27 खिड़कियां ’27 नक्षत्रों’ को, 3 गुंबद ‘ब्रह्मा, विष्णु, महेश’ को और रथ के 18 पहिए ’18 पुराणों’ को दर्शाते हैं. रथ को खींचते 7 घोड़े हमारी ‘7 इंद्रियों’ के प्रतीक हैं, जिनकी लगाम भगवान सूर्य के हाथों में है, जो इंसान को अपनी इंद्रियों पर काबू रखने का संदेश देती है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, यहां स्वयं भगवान श्रीराम ने सूर्य उपासना की थी. माना जाता है कि इस परिसर में आने से चर्म रोग और कुष्ठ जैसी बीमारियां ठीक हो जाती हैं, साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है. यही वजह है कि इसकी अनूठी बनावट और चमत्कारी आस्था लोगों को अपनी ओर खींच लाती है. 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj