Hadjod Plan Benifits: टूटी हड्डियों को भी जोड़ देगा ये बेलदार पौधा! हाथ या पैर फ्रैक्चर में रामबाण, जानें तरीका

Last Updated:August 04, 2026, 11:53 IST
Hadjod Plan Benifits: इस बेलदार औषधीय पौधे के टुकड़े को पीसकर सेवन करने से टूटी हड्डियां जुड़ जाती हैं. हालांकि, आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए. इसको आप घर पर भी आसानी से उगा सकते हैं. क्या है इस पेड़ को और फायदे जानिए डॉक्टर की जुबानी..
हड़जोड़ पौधा. आज हम आपको एक ऐसे औषधीय पौधे के बारे में बता रहे हैं, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. दरअसल, बारिश के मौसम में आप अपने घर में हड़जोड़ का पौधा लगा सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक इस औषधीय पौधे की कटिंग से ही तैयार ये बेलदार औषधीय पौधा तैयार कर सकते हैं. ये पौधा टूटी हड्डियों को भी जोड़ देता है. कैसे करें ये पौधा तैयार? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से..
छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉ कमलेश अहिरवार बताते हैं कि हमारे कृषि विज्ञान केंद्र में ये गुणकारी औषधीय पौधा तैयार किया गया है. वैज्ञानिक भाषा में इस औषधीय पौधे को हड़जोड़ नाम से जाना जाता है. इस औषधीय पौधे के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता है.
45 दिन में तैयार होताडॉ कमलेश बताते हैं कि इस औषधीय पौधे को आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. इस औषधीय पौधे की खास बात ये है कि इसके छोटे से टुकड़े से ही पौधा तैयार कर सकते हैं. बारिश के मौसम में इसे लगाना ओर भी आसान हो जाता है. क्योंकि बारिश मौसम में ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है. पानी भी नहीं हर दिन देना होता है. आपको एक छोटी-सी कटिंग घर ले जाना हैं और जमीन या गमले में रख देना है. अपने आप ही कटिंग से पीका निकल आता है. आगे यही बढ़ता जाता है. हालांकि, इसे सहारे की जरूरत होती है क्योंकि यह बेलदार औषधीय पौधा है. डॉ कमलेश बताते हैं कि इस औषधीय पौधे को तैयार होने में 30 से 45 दिन लगते हैं.
टूटी हड्डियों को भी जोड़ देताडॉ कमलेश बताते हैं कि इस औषधीय पौधे का उपयोग टूटी हड्डियों को जोड़ने में किया जाता है. अगर आपका हाथ या पैर फ्रैक्चर हो गया है. कहने का मतलब है कि हाथ या पैर टूट गया है तो इस औषधीय पौधे के सेवन से टूटी हड्डियां भी जुड़ जाती है. आप इस औषधीय पौधे का उपयोग करके टूटी हड्डियां जोड़ सकते हैं.
सेवन से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह जरूरीडॉ कमलेश बताते हैं कि अगर कोई मरीज जिसका हाथ या पैर फ्रैक्चर हो गया है वह प्रतिदिन इस बेलदार औषधीय पौधे का टुकड़ा काटकर-पीसकर सेवन करता है तो उसकी टूटी हड्डियां भी जुड़ जाती हैं. हालांकि, आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए.
यहां मिलेगा पौधाडॉ कमलेश बताते हैं कि आप इस औषधीय पौधे को घर पर लगाना चाहते हैं तो अपने आसपास की नर्सरी से ये पौधा खरीद कर ला सकते हैं. हालांकि, इस औषधीय पौधे का मिलना मुश्किल रहता है. इसलिए नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र से ये पौधा ले जा सकते हैं. इसके अलावा जवाहर कृषि विज्ञान केंद्र जबलपुर से भी ला सकते हैं. पौधे ले जाने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि छोटे से टुकड़े से ही पौधा तैयार कर लिया जाता है.
About the AuthorMohd Majid
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Chhatarpur,Madhya Pradesh
First Published :
August 04, 2026, 11:53 IST



