IPL Points Table 2026: आरसीबी की धमाकेदार जीत ने बढ़ाई पंजाब की चिंता, प्वाइंट्स टेबल में कौन नंबर -1

होमखेलक्रिकेट
आरसीबी की धमाकेदार जीत ने बढ़ाई पंजाब की चिंता, प्वाइंट्स टेबल में कौन नंबर -1
Last Updated:April 28, 2026, 07:24 IST
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब टीमों के 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं. यहां से प्लेऑफ की असली रेस नजर आएगी. टॉप दो पर रहने वाली टीम को फाइनल में जाने के दो मौके मिलते हैं. ऐसे में पंजाब और आरसीबी के बीच टेबल टॉपर बनने की रेस चल रही है. 
आरसीबी की धमाकेदार जीत ने बढ़ाई पंजाब की चिंता, प्वाइंट्स टेबल में कौन नंबर -1
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार, 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 6.2 ओवर में 76 रन का लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले दिल्ली को 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर एक विकेट खोकर 76 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत ने अंक तालिका में टॉप पर पहुचंने की आरसीबी और पंजाब की लड़ाई को तेज कर दिया .
फिरोजशाह कोटला में दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत से आरसीबी ने आईपीएल 2026 की अंक तालिका में टॉप पर मौजूद पंजाब किंग्स से फासला सिर्फ एक अंक का कर लिया है. आरसीबी के आठ मैचों में 12 अंक हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. वहीं, पंजाब किंग्स सात मैचों में 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है. उसके आठ मैचों में 6 अंक हैं, लेकिन घरेलू दर्शकों के सामने शर्मनाक हार के बाद दिल्ली का नेट रन रेट अब -1.060 हो गया है.
तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. इस टीम ने 8 मैच खेलने के बाद 5 जीता है और 3 में हार मिली है. चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है जिसने सनराइजर्स के बराबर मैच खेले हैं और नतीजा भी उनके ही जैसा रहा है. नेट रन रेट में टीम पीछे है. टेबल में पांचवा नंबर गुजरात टाइटंस का है जिसके खाते में 4 जीत है. उससे नीचे चेन्नई सुपर किंग्स है जिसने अब तक 8 मैच खेलकर 3 जीत हासिल किया है. दिल्ली सातवें तो कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें नंबर पर है.
7 मैच खेलने के बाद सिर्फ 2 जीत हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम टेबल में 9वें स्थान पर है. सबसे नीचे ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स है. इस टीम के खाते में 8 मैच के बाद 6 हार और 2 जीत से सिर्फ 4 अंक हैं.
About the AuthorViplove Kumarchief sub editor
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 28, 2026, 07:24 IST



