Entertainment

‘जन नायकन’ ने पाइरेसी की चुकाई भारी कीमत, पीछे हटा ओटीटी प्लेटफॉर्म, 70 करोड़ रुपये का नुकसान

Last Updated:May 02, 2026, 23:49 IST

थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के ऑनलाइन लीक होने के कारण मेकर्स को 70 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है. फिल्म का प्राइम वीडियो के साथ 120 करोड़ रुपये का डिजिटल कॉन्ट्रैक्ट था, जिसे लीक और सेंसर देरी के कारण रद्द कर दिया गया. इसके बाद दूसरे प्लेटफॉर्म ने केवल 50 करोड़ रुपये की पेशकश की. 9 अप्रैल को हुई लीक के मामले में एक फ्रीलांस एडिटर उमा शंकर को गिरफ्तार किया गया है, जिसने फुटेज कॉपी कर वायरल की थी. मद्रास हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

ख़बरें फटाफट

'जन नायकन' ने पाइरेसी की चुकाई भारी कीमत, 70 करोड़ रुपये का नुकसानZoom‘जन नायकन’ 9 अप्रैल को इंटरनेट पर लीक हो गई थी.

नई दिल्ली: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज से पहले लीक होने के कारण 70 करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा झेलना पड़ा है. ट्रैक टॉलीवुड की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के डिजिटल राइट्स पहले ‘प्राइम वीडियो’ के साथ 120 करोड़ रुपये में तय हुए थे. लेकिन फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया. इसके बाद, मेकर्स ने दूसरे प्लेटफॉर्म से बात की, तो उन्हें फिल्म के लिए महज 50 करोड़ रुपये का ही ऑफर मिला. एक गलती की वजह से मेकर्स को सीधे तौर पर करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा.

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 9 अप्रैल को इंटरनेट पर लीक हो गई थी. इस घटना से प्रोडक्शन हाउस ‘KVN प्रोडक्शंस’ की टीम काफी हैरान और परेशान थी. उन्होंने तुरंत कानूनी रास्ता अपनाया और पब्लिक नोटिस जारी करके चेतावनी दी कि फिल्म की कोई भी क्लिप या फोटो शेयर करना अपराध है. लीगल टीम ने साफ कर दिया कि जो भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म का कंटेंट डालेगा या उसे डाउनलोड करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पाइरेसी की वजह से न सिर्फ फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है, बल्कि इससे जुड़े लोगों की मेहनत पर भी पानी फिर गया.

फुटेज चुराने वाला एक फ्रीलांस एडिटरपुलिस ने जांच के दौरान इस मामले में उमा शंकर नाम के एक फ्रीलांस एडिटर को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि वह किसी और फिल्म की एडिटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने चुपके से ‘जन नायकन’ की फुटेज चुरा ली. उन्होंने फिल्म का पूरा वर्जन तैयार किया और उसे दूसरों को भेज दिया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस एडिटर पर आईटी एक्ट और कॉपीराइट एक्ट की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. यहां तक कि मद्रास हाईकोर्ट ने भी उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी को सिरे से खारिज कर दिया है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj