Sports

न ऑस्ट्रेलिया न इंग्लैंड, सचिन तेंदुलकर इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 0 पर हुए आउट

होमखेलक्रिकेट

न AUS न इंग्लैंड, सचिन तेंदुलकर इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 0 पर हुए आउट

Last Updated:June 22, 2026, 10:01 IST

sachin tendulkar most ducks against which country: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कुल 34 बार बिना खाता खोले आउट हुए. इनमें से 20 बार वनडे में, जबकि 14 बार टेस्ट में वह जीरो पर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ 100 से ज्यादा मैच खेलने के बावजूद सचिन कभी शून्य पर आउट नहीं हुए, लेकिन वेस्टइंडीज वो टीम है, जिसके खिलाफ सचिन का डक पर आउट होने का आंकड़ा सबसे ज्यादा रहा. विंडीज के खिलाफ सचिन ने कुल 60 इंटरनेशनल मैच खेले.न AUS न इंग्लैंड, सचिन तेंदुलकर इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 0 पर हुए आउटZoomसचिन तेंदुलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 8 बार जीरो पर हुए आउट.

नई दिल्ली. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक (100 शतक) और सबसे ज्यादा रनों का ऐसा कीर्तिमान दर्ज है, जिसे तोड़ पाना नामुमकिन नजर आता है. दुनिया का शायद ही कोई ऐसा दिग्गज गेंदबाज रहा हो, जिसने सचिन की बल्लेबाजी के आगे घुटने न टेके हों, लेकिन अनिश्चितताओं के इस खेल में महान से महान खिलाड़ी भी कभी-कभी खाता खोले बिना पवेलियन लौट जाता है. सचिन तेंदुलकर के करियर में भी कुछ ऐसे मौके आए जब वे शून्य (0) पर आउट हुए. दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के बजाय, सचिन एक अन्य टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए हैं.

किस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट हुए सचिन तेंदुलकर?आंकड़ों पर नजर डालें तो सचिन तेंदुलकर अपने इंटरनेशनल करियर में सबसे ज्यादा वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 बार जीरो पर आउट हुए हैं. विंडीज टीम के खिलाफ सचिन ने कुल 60 मैच खेले हैं. वेस्टइंडीज के बाद इस सूची में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है. सचिन चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 7 बार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वे 5 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे.

किन टीमों के खिलाफ कभी जीरो पर आउट नहीं हुए सचिन तेंदुलकर?मास्टर ब्लास्टर का विकेट लेना दुनिया के हर गेंदबाज का सपना होता था, खासकर उन्हें खाता खोले बिना पवेलियन भेजना तो एक था, जो किसी रिकॉर्ड से कम नहीं, लेकिन कुछ टीमें ऐसी भी रहीं जिनके गेंदबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को कभी जीरो पर आउट नहीं कर पाए. इनमें बांग्लादेश (19 मैच), बरमूडा (1 मैच), इंग्लैंड (69 मैच), आयरलैंड (2 मैच), केन्या (10 मैच), नामिबिया (1 मैच), नीदरलैंड (2 मैच), यूएई (2 मैच) शामिल हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में कितनी बार जीरो पर आउट हुए सचिन तेंदुलकर?सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर (1989-2013) में कुल 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज होने के बावजूद सचिन तेंदुलकर तीनों फॉर्मेट मिलाकर अपने करियर में कुल 34 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में डक (0) पर आउट हुए.

वनडे या टेस्ट, किस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए सचिन?सचिन तेंदुलकर के करियर के ओवरऑल रिकॉर्ड्स को देखा जाए, तो वे टेस्ट मैचों की तुलना में वनडे क्रिकेट में ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए हैं. कुल 34 बार डक का शिकार हुए सचिन वनडे क्रिकेट में 20 बार 0 पर आउट हुए, जबकि टेस्ट क्रिकेट में यह संख्या 14 रही. सीमित ओवरों के क्रिकेट में बड़े शॉट खेलने के प्रयास के कारण शायद उनके शून्य का आंकड़ा टेस्ट से थोड़ा अधिक रहा.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj