Health

रोजमेरी vs प्याज तेल: बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद, चुनाव कैसे करें

Last Updated:May 06, 2026, 17:20 IST

Hair Growth Oil: आजकल बाल झड़ना, पतले होना और स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां इतनी आम हो गई हैं कि हर दूसरा इंसान किसी न किसी हेयर ऑयल की तलाश में है. सोशल मीडिया पर दो नाम सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं-रोज़मेरी ऑयल और प्याज का तेल. कोई कहता है रोज़मेरी से बाल तेजी से बढ़ते हैं, तो कोई प्याज तेल को बालों की मजबूती का सीक्रेट बताता है. ऐसे में कन्फ्यूजन होना लाजमी है कि आखिर किसे चुना जाए. सच ये है कि दोनों ही तेल अपने-अपने तरीके से काम करते हैं और हर किसी के बालों की जरूरत अलग होती है, अगर आप भी बार-बार ऑयल बदलकर परेशान हो चुके हैं, तो ये आर्टिकल आपको साफ समझ देगा कि आपके बालों के लिए सही ऑप्शन क्या है और क्यों.

रोज़मेरी ऑयल क्या है और कैसे काम करता है रोज़मेरी एक हर्ब है जिससे निकाला गया तेल बालों की जड़ों तक ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है. आसान भाषा में समझें तो ये तेल स्कैल्प में खून का बहाव तेज करता है, जिससे बालों की जड़ों तक ज्यादा पोषण पहुंचता है. यही वजह है कि जिन लोगों के बाल धीरे-धीरे बढ़ते हैं या बहुत पतले हो गए हैं, उनके लिए रोज़मेरी ऑयल काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी खुशबू भी हल्की और सुकून देने वाली होती है, जिससे इसे रोजमर्रा की हेयर केयर में शामिल करना आसान हो जाता है.

किन लोगों के लिए बेहतर है रोज़मेरी ऑयल -जिनके बाल धीरे बढ़ते हैं -ड्राय या हल्के कमजोर बाल -स्कैल्प में खुजली या हल्की इरिटेशन

प्याज का तेल क्या है और क्यों है इतना पॉपुलर प्याज का तेल दरअसल प्याज के अर्क को किसी कैरियर ऑयल में मिलाकर बनाया जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में सल्फर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है, अगर आपके बाल ज्यादा टूटते हैं या जड़ों से कमजोर हो गए हैं, तो प्याज का तेल उन जड़ों को रिपेयर करने का काम करता है. यही कारण है कि बाल झड़ने की समस्या में इसे काफी असरदार माना जाता है.

Add as Preferred Source on Google

किन लोगों के लिए सही है प्याज का तेल -ज्यादा हेयर फॉल -कमजोर जड़ें -पैच या जगह-जगह से बाल कम होना

रिसर्च क्या कहती है -बालों की ग्रोथ को लेकर किए गए एक चर्चित अध्ययन में पाया गया कि रोज़मेरी ऑयल ने लगभग छह महीने के इस्तेमाल के बाद मिनॉक्सिडिल जितना असर दिखाया. -वहीं, प्याज के तेल पर हुए कुछ रिसर्च बताते हैं कि यह बाल झड़ने को कम करने और बालों की डेंसिटी बढ़ाने में मदद करता है. -हालांकि, दोनों ही तेलों का असर तुरंत नहीं दिखता. लगातार इस्तेमाल ही इनके रिजल्ट को बेहतर बनाता है.

रोज़मेरी बनाम प्याज तेल: असली फर्क अगर सीधी बात करें तो रोज़मेरी ऑयल बालों की ग्रोथ को एक्टिव करता है, जबकि प्याज का तेल जड़ों को मजबूत बनाकर टूटने को कम करता है. एक तरह से देखें तो रोज़मेरी “ग्रोथ बूस्टर” है और प्याज का तेल “स्ट्रेंथ बिल्डर” की तरह काम करता है.

क्या दोनों को साथ इस्तेमाल करना सही है? आजकल कई लोग वैकल्पिक दिनों में दोनों तेलों का इस्तेमाल कर रहे हैं और अच्छे रिजल्ट भी मिल रहे हैं. जैसे-एक दिन प्याज का तेल लगाएं और दूसरे दिन रोज़मेरी. इससे बालों को दोनों तरह का फायदा मिलता है-मजबूती भी और ग्रोथ भी.

किसे चुनें: आसान गाइड अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं और जड़ें कमजोर हैं, तो प्याज का तेल आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन अगर बाल धीरे बढ़ रहे हैं या स्कैल्प से जुड़ी दिक्कत है, तो रोज़मेरी ऑयल ज्यादा सूट करेगा. ध्यान रखें, ट्रेंड देखकर नहीं बल्कि अपनी समस्या समझकर तेल चुनना ही समझदारी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj