Rajasthan

इतिहास का सबसे अनोखा किला, जिसके लाइट में छिपा है रहस्य! दीपक की लौ से मिलती थी खतरे की खबर

Last Updated:December 19, 2025, 19:48 IST

Bharatpur Famous Fort :भरतपुर में एक ऐसा ऐतिहासिक किला है जो शायद ही कहीं और देखने को मिले. यह किला अपने आप में अतीत और अद्भुत स्थापत्य का नायाब उदाहरण है. इस किले में सबसे खास बात यहां की भीम लाइट है. उस समय आधुनिक संचार साधन नहीं थे. ऐसे में यह स्तम्भ संदेश देने का एक प्रभावी माध्यम बना भीम लाइट के शीर्ष पर एक दीपक निरंतर जलाया जाता था जो दोनों किलों से स्पष्ट रूप से दिखाई देता था.

भरतपुर. भरतपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक बयाना किला अपने गौरवशाली अतीत और अद्भुत स्थापत्य के लिए जाना जाता है. इसी किले पर स्थित भीम लाइट एक अत्यंत प्राचीन और रहस्यमयी इमारत है जो आज भी इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों को आकर्षित करती है. भीम लाइट न केवल स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है बल्कि यह उस दौर की सुरक्षा व्यवस्था और आपसी तालमेल की भी कहानी कहती है. स्थानीय निवासियों के अनुसार बयाना किले के राजा और तिमनगढ़ किले के राजा आपस में सगे भाई थे दोनों राज्यों की सुरक्षा और एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखने के उद्देश्य से ही भीम लाइट का निर्माण किया गया था.

उस समय आधुनिक संचार साधन नहीं थे. ऐसे में यह स्तम्भ संदेश देने का एक प्रभावी माध्यम बना भीम लाइट के शीर्ष पर एक दीपक निरंतर जलाया जाता था जो दोनों किलों से स्पष्ट रूप से दिखाई देता था. बताया जाता है कि जैसे ही किसी कारणवश इस दीपक की लौ बुझ जाती तो तिमनगढ़ किले के राजा को तुरंत खतरे का संकेत मिल जाता था. दीपक का बुझना इस बात का संकेत होता था कि बयाना किले या आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार का आक्रमण संकट या असामान्य गतिविधि हो रही है.

अलार्म की तरह काम करती थी भीम लाइटइसके बाद तिमनगढ़ किले से तुरंत सैन्य सहायता या सतर्कता बढ़ा दी जाती थी. इस प्रकार भीम लाइट उस समय की एक तरह की अलार्म प्रणाली के रूप में कार्य करती थी. भीम लाइट की सबसे खास बात इसकी भौगोलिक स्थिति और बनावट है. इसे इस तरह से निर्मित किया गया है कि बयाना किले और तिमनगढ़ किले के बीच सीधी दृष्टि बनी रहे. ऊंचाई और स्थान का चयन बेहद सोच-समझकर किया गया ताकि दीपक की रोशनी दूर से भी आसानी से देखी जा सके. यह उस समय के वास्तुकारों और शासकों की दूरदर्शिता को दर्शाता है.

इस इमारत की खासियतआज भले ही भीम लाइट पर दीपक नहीं जलता लेकिन इसकी ऐतिहासिक महत्ता कम नहीं हुई है. यह इमारत आज भी उस युग की रणनीति भाईचारे और सुरक्षा व्यवस्था की गवाही देती है. बयाना किले पर स्थित भीम लाइट न केवल एक स्मारक है बल्कि यह राजस्थान के समृद्ध इतिहास और तकनीकी समझ का जीवंत प्रतीक भी है. जिसको आज भी यह घूमने आने वाले पर्यटक और आसपास के ग्रामीण लोग देखते है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

December 19, 2025, 19:48 IST

homerajasthan

इतिहास का सबसे अनोखा किला, जिसके लाइट में छिपा है रहस्य, मिलती थी खतरे की खबर!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj