फिल्म ‘हाय जिंदगी’ का मुद्दा पहुंचा अदालत, यौन शोषण मामले में दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका दायर

Last Updated:November 08, 2025, 23:14 IST
फिल्म ‘हाय जिंदगी’ का मुद्दा अदालत पहुंच गया है. यौन शोषण के प्रावधान को ‘जेंडर न्यूट्रल’ बनाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है.
ख़बरें फटाफट
फिल्म ‘हाय जिंदगी’ 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी.
नई दिल्ली: यौन शोषण के प्रावधान यानी बीएनएस धारा 63 को जेंडर न्यूट्रल बनाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जिसे 29 अक्टूबर 2025 को लिस्टेड किया गया था. मुख्य न्यायाधीश ने इस जनहित याचिका को डब्ल्यू.पी. (सीआरएल) 3274/2025 के साथ जोड़ने का आदेश दिया, जिसमें ट्रांसजेंडरों से संबंधित इसी मुद्दे पर UOI को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है. गौरतलब है कि तमाम तथ्यों को पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री यू यू ललित ने सितंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के एक इवेंट के दौरान अपने भाषण में पहले ही संबोधित किया है. 14 नवंबर 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार फिल्म ‘हाय जिंदगी’ ने कानून में लैंगिक असमानता के बारे में पुरुषों के लिए इसी तरह की आवाज उठाई है.
फिल्म ‘हाय जिंदगी’ के अनुसार, महिलाओं द्वारा पुरुषों के खिलाफ किए गए अपराधों से उनकी सुरक्षा के लिए या तो एक नया कानून लाने की जरूरत है या फिर मौजूदा प्रावधानों में संशोधन करके उन्हें लैंगिक रूप से तटस्थ बनाने की. गौरतलब है कि माननीय दिल्ली हाईकोर्ट ने अक्टूबर 2025 में ही यौन शोषण/यौन उत्पीड़न से जुड़े प्रावधानों में ट्रांसजेंडर्स को शामिल करने के मुद्दे पर दायर जनहित याचिका पर यूनियन ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया. फिल्म ‘हाय जिंदगी’ के निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल ने अपनी फिल्म में इसी मुद्दे को उठाया है और निर्देशक अजय राम ने इसे खूबसूरती से फिल्म में दिखाया है.
नैतिक संदेश भी देती है फिल्मफिल्म दिखाती है कि एक पुरुष भी महिलाओं द्वारा यौन शोषण और यौन उत्पीड़न का शिकार हो सकता है, लेकिन पुरुष महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करने में असमर्थ है क्योंकि हमारे कानून में उसके लिए कोई उपाय उपलब्ध नहीं है. बीएनएस की धारा 63 के अनुसार केवल महिला ही पीड़ित हो सकती है. हमारे समाज में यह मान लिया गया है कि केवल पुरुष ही महिला का यौन शोषण कर सकता है और वह अकेली पीड़िता हो सकती है. जबकि आज के बदलते समय में यह प्रावधान जेंडर न्यूट्रल हो सकता है. फिल्म जिंदगी के अर्थ और समाज में शांतिपूर्वक रहने के लिए उसके नियमों के बारे में एक नैतिक संदेश भी देती है. सी. आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म हाय जिंदगी मे गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री. दीपांशी और ऋषभ शर्मा ने अभिनय किया है. इस की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई है.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
November 08, 2025, 23:14 IST
homeentertainment
फिल्म ‘हाय जिंदगी’ का मुद्दा पहुंचा अदालत, यौन शोषण मामले में याचिका दायर



