दगाबाज ‘बींदणी’, ये तो चाइनीज निकली… 2 दिन ही नहीं चली

Last Updated:June 18, 2026, 17:15 IST
Jhunjhunu Marriage Fraud Case: झुंझुनूं जिले में सुलताना पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है. मामले में कथित दुल्हन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरोह ने एक युवक की शादी करवाने के नाम पर 2.10 लाख रुपये लिए और विवाह के अगले ही दिन दुल्हन घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उदयपुर से संतोष देवी और सुंदरलाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह लोगों को शादी का झांसा देकर आर्थिक ठगी करता था. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है.
ख़बरें फटाफट
शादी के नाम पर लाखों की ठगी, अगले ही दिन फरार हुई बींदणी
झुंझुनूं: झुंझुनूं जिले की सुलताना थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बींदणी यानी दुल्हन और उसकी शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है. शादी के नाम पर सीधे-साधे परिवारों को झांसा देकर लाखों रुपए ठगने और शादी के तुरंत बाद जेवरात व नकदी समेटकर फरार होने वाली इस गैंग के चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी गई रकम भी बरामद करने में सफलता हासिल की है. यह पूरा मामला तब सामने आया जब किठाना निवासी पीड़ित पिता सत्यवीर जाट ने 2 जून को सुलताना थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई. परिवादी सत्यवीर ने बताया कि उनके पुत्र अशोक की शादी करवाने का झांसा देकर आरोपियों ने उनसे 2 लाख 10 हजार रुपए की मोटी रकम ऐंठ ली. पैसे लेने के बाद आरोपियों ने अशोक की शादी संतोष देवी नाम की महिला से करवा भी दी. लेकिन परिवार की खुशियां 24 घंटे भी नहीं टिकी. शादी के अगले ही दिन नई बींदणी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपए नकद समेटकर रफूचक्कर हो गई.
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी जान-पहचान घरड़ाना खुर्द निवासी अशोक कुमार से थी. अशोक कुमार ने ही सत्यवीर को झांसा दिया था कि वह उनके बेटे की शादी करवा देगा, जिसके बदले उसने रुपयों की मांग की थी. जान पहचान होने के कारण परिवार ने उस पर आंख बंद करके भरोसा कर लिया और मांगे गए पैसे भी दे दिए. लेकिन शादी के अगले ही दिन जब बींदणी गायब हुई, तब जाकर परिवार को समझ आया कि वे एक सोची-समझी ठगी का शिकार हो चुके हैं.
उदयपुर के सोम क्षेत्र से गिरफ्तार हुई ‘बींदणी’इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुलताना थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई. मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि ठगी की वारदात के दूसरे दिन ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गैंग के दो मुख्य सदस्यों किशनलाल और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था. इसके बाद, गैंग के बाकी सदस्यों और फरार दुल्हन की तलाश के लिए पुलिस ने तकनीकी सबूतों (साइबर सेल) और मुखबिरों का जाल बिछाया. कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम आखिरकार उदयपुर जिले के सोम क्षेत्र तक जा पहुंची. पुलिस ने वहां दबिश देकर कथित बींदणी संतोष देवी और उसके मुख्य सहयोगी सुंदरलाल को दस्तयाब कर सुलताना थाने लाया.
कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत मेंपुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग बहुत शातिर तरीके से काम करती थी. इनका मुख्य काम उन लड़कों को निशाना बनाना होता था जिनकी शादी नहीं हो रही होती थी. शादी कराने के नाम पर ये लाखों रुपए वसूलते थे, फर्जी या दिखावे की शादी रचाते थे और योजना के मुताबिक शादी के तुरंत बाद बींदणी को कीमती सामान समेटकर फरार करवा देते थे. सुलताना थाना पुलिस ने पूछताछ पूरी होने के बाद कथित पुरानी वारदातों के बारे में भी सुराग लगा रही संतोष देवी और उसके साथी सुंदरलाल को न्यायालय में पेश किया, जहां से माननीय कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने के आदेश दे दिए हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jhunjhunu,Rajasthan



