Hyderabad wedding halls | top 5 wedding halls Hyderabad | budget wedding venues Hyderabad | best wedding venues Telangana | affordable wedding halls Hyderabad | banquet halls Hyderabad | wedding planning Hyderabad

Last Updated:December 30, 2025, 15:40 IST
Hyderabad Top 5 Wedding Halls: हैदराबाद में वेडिंग सीजन की धूम मची हुई है और हर कपल चाहता है एक शानदार लेकिन बजट-फ्रेंडली शादी. ऐसे में शहर के कुछ वेडिंग हॉल लग्जरी सुविधाओं के साथ किफायती पैकेज भी ऑफर कर रहे हैं. ये वेन्यू भव्य सजावट, आधुनिक सुविधाएं, पार्किंग, कैटरिंग और आसान लोकेशन जैसी खासियतों के लिए जाने जाते हैं. अगर आप हैदराबाद में शादी की योजना बना रहे हैं, तो ये Top 5 वेडिंग हॉल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.
हैदराबाद: नवाबों के शहर हैदराबाद में शादियों का सीजन अपने पूरे शबाब पर है. जहां एक तरफ चारमीनार की गलियों से लेकर हाईटेक सिटी तक बैंड-बाजा-बारात की गूंज है, वहीं दूसरी तरफ मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक अच्छा और बजट-फ्रेंडली वेडिंग हॉल चुनना किसी चुनौती से कम नहीं है. अगर आप भी इस सीजन में निकाह या शादी की योजना बना रहे हैं और क्वालिटी के साथ बचत चाहते हैं. तो हमने शहर के उन 5 चुनिंदा वेडिंग हॉल्स की लिस्ट तैयार की है जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे.

मारुति गार्डन्स: शहर के केंद्र यानी लकड़ीकापूल में स्थित यह हॉल उन लोगों के लिए बेहतरीन है. जो प्राइम लोकेशन चाहते हैं यहां का डाइनिंग एरिया काफी बड़ा है और यह शाकाहारी आयोजनों के लिए मशहूर है. यहां प्रति प्लेट का रेट 300 से शुरू होता है और 300 से 1000 मेहमानों की क्षमता और बेहतरीन इन-हाउस मैनेजमेंट

होटल साईं प्रकाश Abids: अगर आप एक भव्य बैंक्वेट हॉल की तलाश में हैं. जो सस्ता भी हो तो आबिड्स स्थित यह होटल एक शानदार विकल्प है. इसकी लोकेशन रेलवे स्टेशन के करीब है, जिससे बाहर से आने वाले मेहमानों को आसानी होती है यहां प्रति प्लेट की शुरुआती कीमत मात्र ₹350 है. छोटी और मध्यम स्तर की शादियों 50-250 मेहमान के लिए यह सबसे किफायती विकल्पों में से एक है.
Add as Preferred Source on Google

वैकुंठपुरम बैंक्वेट्स Kondapur: हाईटेक सिटी और कोंडापुर के आसपास रहने वालों के लिए यह एक Value for Money डील है. आधुनिक इंटीरियर और अच्छी लाइटिंग इसे फोटोशूट के लिए परफेक्ट बनाती है. यहां का प्रति प्लेट रेट करीब ₹550 से शुरू होता है. यहां अलग-अलग साइज के हॉल उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपनी भीड़ के हिसाब से चुन सकते हैं.

लोहिया कन्वेंशन एंड गार्डन: अगर आप भीड़भाड़ से दूर ओपन एयर या फार्महाउस स्टाइल में शादी करना चाहते हैं. तो मोइनाबाद स्थित यह जगह बेस्ट है. यहां आपको बड़ा लॉन और एसी हॉल दोनों मिलते हैं. यहां 550 रुपए प्रति प्लेट से शुरुआत और यह 1200 मेहमानों तक की बड़ी शादियों के लिए उपयुक्त है और पार्किंग की कोई समस्या नहीं होती है.

एसएस ग्रैंड Bahadurpally: यह हॉल उन लोगों की पहली पसंद है जो कम कीमत में लग्जरी लुक चाहते हैं. इसका एम्बिएंस किसी 3-स्टार होटल जैसा महसूस होता है. यहां की प्लेट कॉस्ट 599 रुपए के आसपास रहती है. अच्छी सर्विस और साफ-सफाई के मामले में इसे यूजर्स ने काफी सराहा है.
First Published :
December 30, 2025, 15:40 IST
homeandhra-pradesh
हैदराबाद के इन 5 वेडिंग हॉल में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं, जानिए पूरी लिस्ट



