Rajasthan

Sunny Deol Longewala | Longewala border visit | Sunny Deol emotional | Dharmendra film Haqeeqat | Bollywood at Longewala | India Pakistan border Longewala

Last Updated:January 03, 2026, 10:43 IST

Sunny Deol Longewala: लोंगेवाला बॉर्डर पर पहुंचे अभिनेता सनी देओल भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि बॉर्डर और सेना के प्रति उनके मन में जो सम्मान है, उसकी जड़ें पिता धर्मेंद्र की देशभक्ति फिल्म ‘हकीकत’ से जुड़ी हैं. सनी देओल ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि वह सेना और बॉर्डर से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर जीवंत करें. यह पल उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा रहा.

जैसलमेर: “बॉर्डर 2” की टीम अपने नए देशभक्ति गीत ‘घर कब आओगे’ की ऑडियो रिलीज को लेकर चर्चा में है. जैसलमेर के ऐतिहासिक लोंगेवाला तनोट माता मंदिर में आयोजित इस खास इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने फौजियों के बीच इस इमोशनल ट्रैक को पेश किया जहां सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र से जुड़ा खास खुलासा भी किया है.

ऑडियो लॉन्च इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ मशहूर गायक सोनू निगम, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान जब फौजियों को ‘घर कब आओगे’ सुनाया गया तो माहौल पूरी तरह भावुक हो गया. इस इवेंट के दौरान अपने पिता धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘बॉर्डर’ फिल्म क्यों बनाई थी. सैनिकों के सामने खड़े होकर वह अपने पिता धर्मेंद्र की “विरासत” के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए.

1964 में आई फ़िल्म हकीकत से मिली प्रेरणाउन्होंने खुलासा किया कि कैसे उनके पिता की 1964 की युद्ध क्लासिक ‘हकीकत’ की बचपन की याद ने उन्हें बॉर्डर बनाने के लिए प्रेरित किया. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने कहा कि ‘मैंने बॉर्डर की थी जब मैंने मेरे पापा की फिल्म हकीकत देखी थी. वो फिल्म मुझे बहुत अच्छी लगी थी और मैं बहुत छोटा था. जब मैं एक्टर बना तो मैंने भी तय किया कि मैं पापा जैसी फिल्म करूंगा.

उन्होंने गर्व से कहा “उनकी फिल्म से कई युवा सेना में हुए भर्ती”इसके बाद जेपी दत्ता साहब के साथ मैंने बात की और हम दोनों ने फैसला किया कि हम बॉर्डर बनाएंगे जो बहुत सबको पसंद आई और आप सब के दिलों में बसी हुई है. उन्होंने गर्व के साथ बताया कि कैसे इस फिल्म ने युवाओं की एक पूरी पीढ़ी को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया है.

घर कब आओगे सिर्फ गाना नहीं उस परिवार की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ सॉन्गसनी देओल ने कहा कि लोंगेवाला जैसे ऐतिहासिक स्थल पर फौजियों के बीच इस गीत को रिलीज करना उनके लिए बेहद गर्व और भावनाओं से भरा अनुभव है. उन्होंने कहा कि ‘घर कब आओगे’ सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि हर उस परिवार की भावना है जो अपने जवान के सुरक्षित लौटने की दुआ करता है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

January 03, 2026, 10:43 IST

homerajasthan

सनी देओल का इमोशनल पल: लोंगेवाला बॉर्डर पर याद आए पिता धर्मेंद्र

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj