अलवर में पागल कुत्ते का आतंक! 22 लोगों को काटा, अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन

Last Updated:May 17, 2026, 21:38 IST
Alwar Dog Terror: अलवर जिले के बड़ौदामेव कस्बे में रविवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया. कुत्ते ने गलियों और बाजारों में घूम-घूमकर करीब 22 लोगों को काट लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घायलों में से करीब 15 लोग अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए. एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया. प्रशासन और नगर पालिका की टीम पागल कुत्ते को पकड़ने में जुटी है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
ख़बरें फटाफट
अलवर के बड़ौदामेव कस्बे में पागल कुत्ते ने 22 लोगों को किया जख्मी
अलवर. जिले के बड़ौदामेव कस्बे में रविवार को एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया. सुबह से शुरू हुए कुत्ते के हमलों में करीब 22 लोग घायल हो गए. अचानक हुई इस घटना से पूरे कस्बे में दहशत का माहौल बन गया. कुत्ता गलियों और बाजारों में घूम-घूमकर लोगों पर हमला करता रहा. कई लोग संभल पाते उससे पहले ही कुत्ते ने उन्हें काट लिया.
घटना के बाद घायलों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. करीब 15 लोग तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के साथ रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए. अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से वहां लाइन लग गई और स्वास्थ्यकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
कुत्ते के आतंक से 22 लोग घायल
चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजवीर चौधरी ने बताया कि सुबह से लगातार कुत्ते के काटने के मामले सामने आ रहे हैं. अब तक करीब 22 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और जरूरत के अनुसार एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं. उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और घायल होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है. घायलों में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. डॉक्टरों के अनुसार बुजुर्ग के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हैं.
कुत्ते को पकड़ने के प्रयास में जुटा प्रशासन
घटना के बाद कस्बे के लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोग बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं. वहीं नगर पालिका और प्रशासन की टीम भी पागल कुत्ते को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है. लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पहले से ही परेशानी का कारण बनी हुई थी, लेकिन इस घटना ने खतरे को और बढ़ा दिया है. फिलहाल अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Rajasthan



