aaj ka panchang 29 June 2026 jyeshta Purnima shubh ashubh muhurat | आज का पंचांग, 4 जून 2026 ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 June 2026: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व सोमवार के दिन पड़ने से इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया है. सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. वहीं सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तिथि, मूल नक्षत्र, विष्टि करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा धनु राशि में तो सूर्य मिथुन राशि में रहने वाले हैं. आज ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि 30 जून की सुबह 5:26 बजे तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगा. पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है. सोमवार को रात 8:57 बजे से रात 10:45 बजे तक अमृत काल रहेगा, जबकि सुबह 4:12 से 5:00 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. ज्येष्ठ पूर्णिमा और सोमवार व्रत का संयोग शिव भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है. मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दान, स्नान, जप और पूजा-पाठ का विशेष पुण्य प्राप्त होता है. इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, जल, वस्त्र, फल और शीतल पेय का दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है.
सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सुबह और प्रदोष काल में श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने तथा शिवलिंग का जल, दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करने पर भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं. कुंडली में चंद्र दोष, मानसिक तनाव, वैवाहिक जीवन की समस्याएं और आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए भी सोमवार व्रत लाभकारी माना गया है. कोई भी महत्वपूर्ण कार्य अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक करने से काफी शुभ रहेगा. यह दिन के मध्य का सबसे शुभ और शक्तिशाली समय माना जाता है, जिसमें किसी भी नए कार्य की शुरुआत, पूजा-पाठ या महत्वपूर्ण निर्णय लेना अत्यंत फलदायी होता है. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर पीले पुष्प, तुलसी दल, फल और पंचामृत अर्पित करें. इसके बाद सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण या पाठ करें और भगवान को खीर, पंचामृत या अन्य सात्विक प्रसाद का भोग लगाएं.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 जून 2026आज की तिथि- पूर्णिमा – 05:26 ए एम, 30 जून तक, फिर प्रतिपदा तिथिआज का नक्षत्र- मूल – 04:03 ए एम, 30 जून तक, फिर पूर्वाषाढाआज का करण- विष्टि – 04:16 पी एम तक, बव – 05:26 ए एम, 30 जून तकआज का योग- शुक्ल – 02:26 पी एम तक, ब्रह्म योगआज का पक्ष- शुक्ल पक्षआज का दिन- सोमवारचंद्र राशि- धनु राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:27 ए एमसूर्यास्त- 07:23 पी एमचन्द्रोदय- 07:17 पी एमचन्द्रास्त- 05:17 ए एम, 30 जून
आज के शुभ योग और मुहूर्त 29 जून 2026ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 ए एम से 04:47 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:53 पी एमविजय मुहूर्त: 02:45 पी एम से 03:40 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 07:22 पी एम से 07:42 पी एमनिशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम से 12:46 ए एम, 30 जूनअमृत काल: 08:53 पी एम से 10:40 पी एम
शिववास: श्मशान में – 05:26 ए एम, 30 जून तक, फिर गौरी के साथ
आज के अशुभ मुहूर्त 29 जून 2026राहुकाल: 07:12 ए एम से 08:56 ए एमयमगण्ड: 10:41 ए एम से 12:25 पी एमगुलिक काल: 02:10 पी एम से 03:54 पी एमआडल योग: 05:27 ए एम से 04:03 ए एम, 30 जूनदुर्मुहूर्त: 12:53 पी एम से 01:49 पी एमवर्ज्य: 10:07 ए एम से 11:54 ए एमभद्रा: 05:27 ए एम से 04:16 पी एमगण्ड मूल: 05:27 ए एम से 04:03 ए एम, 30 जूनदिशाशूल: पूर्व



