Tech

फोन खरीदने से पहले इंतजार करें, जानें डिस्काउंट और बचत के फायदे

Powered by :

Last Updated:February 23, 2026, 14:31 IST

रियलमी, पोको, रेडमी जैसी कंपनियां हर 6 महीने में नया फोन लॉन्च करते हैं. लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही महंगे फोन पर छूट मिलती है. इसलिए अगर लॉन्चिंग के तुरंत बाद नहीं और थोड़ा रुक कर फोन खरीदा जाए हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं…

कई लोग फोन लॉन्च होते ही उसे खरीद लेते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो कुछ बातों को जानना बहुत जरूरी है. क्योंकि थोड़ी सा इंतज़ार आपके हजारों रुपये बचा सकती है. दरअसल, आजकल कंपनियां हर 6 महीने में नया फोन लॉन्च कर रही हैं.

इतनी जल्दी कीमत कैसे कम हो जाती है: मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण कंपनियों को लगातार अपना पोर्टफोलियो अपडेट करना पड़ता है. इसी वजह से ज्यादातर कंपनियां हर 3-6 महीने में नया फोन लॉन्च कर देती हैं.

सैमसंग और गूगल साल में दो बार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करते हैं. वहीं ऐपल भी इस साल इसी रास्ते पर चलने वाला है. लगातार नए फोन आने से कंपनियों पर अपनी इन्वेंट्री खाली करने का दबाव बढ़ जाता है.

Add as Preferred Source on Google

स्टॉक खत्म करने के लिए कंपनियां समय-समय पर छूट देती हैं, जिससे फोन की कीमत कम हो जाती है. हाल ही में, Google ने Pixel 9a लॉन्च करने से पहले इसकी कीमत ₹10,000 तक घटा दी थी.

ई-कॉमर्स कंपनियां भी देती हैं छूट: आजकल ई-कॉमर्स कंपनियां हर त्योहार के मौके पर सेल आयोजित करती हैं और लेटेस्ट मॉडल्स पर भी अच्छी-खासी छूट देती हैं. ऐसे में अगर आप लॉन्च के समय फोन को पूरी कीमत पर खरीद लेते हैं,

तो कुछ ही महीनों बाद वही फोन आपको हजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल सकता है. इसलिए अगर आप थोड़ा इंतजार कर लें और लॉन्च के समय तुरंत खरीदारी न करें, तो वही फोन आपको बाद में कम कीमत में मिल सकता है.

कुछ महीनों में मिल जाता है डिस्काउंट: गूगल ने पिछले साल अगस्त में अपनी Pixel 10 series लॉन्च की थी. लॉन्च के 6 महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि इसके बेस मॉडल Pixel 10 पर ₹10,000 तक की छूट मिलने लगी थी. इसी तरह सितंबर में लॉन्च हुई iPhone 17 series पर भी वैलेंटाइन डे के मौके पर हजारों रुपये का कैशबैक दिया जा रहा था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

February 23, 2026, 14:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj