पश्चिम बंगाल चुनाव डेमोक्रेसी की सबसे अहम लड़ाई, ममता दीदी के सपोर्ट में उतरे अरविंद केजरीवाल, करेंगे चुनाव प्रचार

होमताजा खबरwest bengalKolkata
बंगाल चुनाव डेमोक्रेसी की सबसे अहम लड़ाई, ममता के सपोर्ट में उतरे केजरीवाल
Last Updated:April 23, 2026, 22:48 IST
केजरीवाल ने बुधवार को ममता बनर्जी से फोन पर अपनी लंबी बात की. उन्होंने टीएमसी को अपना पूरा सपोर्ट देने का ऐलान किया है. केजरीवाल ने कहा, ‘अभी ममता दीदी से फोन पर मेरी बात हुई है’. उन्होंने ममता बनर्जी की इस सियासी लड़ाई को बहुत ज्यादा कठिन बताया है. केजरीवाल के मुताबिक यह लड़ाई भारतीय डेमोक्रेसी के लिए बेहद जरूरी है.
ख़बरें फटाफट

अरविंद केजरीवाल अब ममता बनर्जी के लिए प्रचार करते नजर आएंगे. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए समर्थन मांगने के वास्ते 26 और 27 अप्रैल को चुनाव प्रचार करेंगे. आप सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
‘आप’ ने बताया कि केजरीवाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के निमंत्रण पर राज्य का दौरा करेंगे और उनके लिए जनता से समर्थन मांगेंगे. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे चरण में तृणमूल के चुनाव प्रचार अभियान के तहत जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं.
केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने बनर्जी से फोन पर बात की है और उन्हें अपना ‘पूर्ण समर्थन और एकजुटता’ व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा था, “अभी ममता दीदी से फोन पर बात हुई. मैंने उनके प्रति पूरी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया. वह सबसे कठिन लड़ाइयों में से एक लड़ रही हैं, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक है.”
पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण में बृहस्पतिवार को 152 सीट पर मतदान संपन्न हो गया, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण में शेष सीट पर मतदान होगा. चुनाव के नतीजे चार मई को आएंगे.
पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदानबृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में 91.78 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो स्वतंत्रता के बाद से विधानसभा चुनावों में इस राज्य में अब तक का सबसे उच्चतम मतदान प्रतिशत है. निर्वाचन आयोग (ईसी) के अनुसार, इससे पहले पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत 84.72 प्रतिशत (2011 के विधानसभा चुनाव) था. पश्चिम बंगाल में 92.69 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 90.92 रहा.
About the AuthorRakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 23, 2026, 22:46 IST



