Sports

आईपीएल में जो युजवेंद्र चहल नहीं कर पाए, वो भुवनेश्वर कुमार ने कर दिया, बनाया ‘डबल सेंचुरी’ का खास रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट

आईपीएल में जो युजवेंद्र चहल नहीं कर पाए, वो भुवनेश्वर कुमार ने कर दिया

Last Updated:May 01, 2026, 05:01 IST

Bhuvneshwar Kumar 200 IPL Wickets in India Record: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भारत में खेलते हुए आईपीएल मैचों में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में तीन विकेट चटकाने के दौरान ही उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की. इसके अलावा भुवनेश्वर टी20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय पेसर भी बने.आईपीएल में जो युजवेंद्र चहल नहीं कर पाए, वो भुवनेश्वर कुमार ने कर दियाZoomभले ही आरसीबी नहीं जीती, लेकिन भुवनेश्वर कुमार कमाल की गेंदबाजी करते हुए पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हो गए. उन्होंने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके साथ ही वह टी20 में 350 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए. भुवनेश्वर ने एक और रिकॉर्ड बनाया. वह भारत में खेलते हुए 200 आईपीएल विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं.

नई दिल्ली. आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. भले ही डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम यह मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हुई, लेकिन भुवी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 28 रन देकर तीन विकेट निकाले. इस प्रदर्शन के साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज ने अपने नाम एक स्पेशल ‘दोहरे शतक’ का रिकॉर्ड कर लिया. दरअसल, वह भारत में खेलते हुए आईपीएल में 200 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. यह रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले युजवेंद्र चहल भी अपने नाम अब तक नहीं कर पाए हैं.

भारत में सबसे ज्यादा आईपीएल विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार के बाद युजवेंद्र चहल का नाम आता है. चहल ने भारत में 154 मैच खेलकर 186 बल्लेबाजों को आउट किया है. भुवनेश्वर कुमार अब तक तीन टीमों (पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी) के लिए आईपीएल खेल चुके हैं. उन्होंने हैदराबाद की तरफ से संयुक्त अरब अमीरात के तीन अलग-अलग मैदानों पर भी 15 आईपीएल मैच खेले हैं.

भुवनेश्वर ने टी20 क्रिकेट में 350 विकेट भी पूरे कर लिए. वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं. साई सुदर्शन उनका टी20 में 350वां शिकार बने. भारतीय गेंदबाजों की बात करें, तो टी20 फॉर्मेट में केवल युजवेंद्र चहल ही भुवनेश्वर कुमार से ज्यादा विकेट ले पाए हैं. भुवनेश्वर ने दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 87 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 90 विकेट लिए हैं. वहीं आईपीएल में उन्होंने 199 मैचों में 213 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा, उन्होंने अपनी घरेलू टीम उत्तर प्रदेश के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 36 मैच खेलते हुए 44 विकेट हासिल किए हैं.

पर्पल कैप की रेस में सबसे आगेइस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह (347), पीयूष चावला (327) और रविचंद्रन अश्विन (317) जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिससे भुवनेश्वर की इस उपलब्धि की अहमियत और बढ़ जाती है. एक ही मैच में तीन विकेट झटकने के साथ ही भुवनेश्वर अब आईपीएल 2026 की पर्पल कैप की रेस में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं. उन्होंने अब तक 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैदराबाद के ईशान मलिंगा (15 विकेट) हैं, जिनसे भुवनेश्वर अब दो विकेट आगे निकल गए हैं.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj