Cricket Records: 20 शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड… एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले 5 धुरंधर

Last Updated:June 26, 2026, 18:28 IST
most centuries agianst one team: किसी भी बल्लेबाज के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक शतक लगाना गर्व की बात होती है, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे महान बल्लेबाज भी हैं, जिन्हें किसी खास विरोधी टीम के खिलाफ रन बनाना बेहद रास आता है. शतकों के मामले में भी ये खिलाड़ी सबसे आगे हैं. क्रिकेट इतिहास में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने कंगारुओं (आस्ट्रेलिया) की नाक में दम करते हुए 20 शतक जड़े थे. आइए नजर डालते हैं दुनिया के उन 5 धुरंधर बल्लेबाजों पर, जिन्होंने किसी एक देश के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 100 रनों का आंकड़ा पार किया है.
इस लिस्ट में सबसे पहला और शीर्ष नाम ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का है. ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत और दुनिया की सबसे घातक टीम के खिलाफ सचिन का बल्ला हमेशा आग उगलता था. ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वॉर्न और ब्रेट ली जैसे दिग्गजों के सामने सचिन ने जो महारिकॉर्ड बनाया, उसे तोड़ना किसी भी आधुनिक बल्लेबाज के लिए एक ख्वाब जैसा है.
तीनों फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 110 मैचों की 144 पारियों में 6707 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नॉटआउट 241 रन रहा. इस महान बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49.68 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 20 शतक के साथ-साथ 31 अर्धशतक भी जमाए. सचिन ने डॉन ब्रैडमैन का पुराना रिकॉर्ड तोड़कर विश्व कीर्तिमान पर कब्जा जमाया.
क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. ब्रैडमैन के दौर में सबसे बड़ी जंग ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ‘एशेज सीरीज’ में होती थी. इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए ब्रैडमैन को आउट करना एक अबूझ पहेली हुआ करता था. ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ महज 63 पारियों में 19 शतक ठोक दिए थे. इस दौरान उनका औसत लगभग 90 का रहा, जो उनकी महानता को खुद-ब-खुद बयां करता है.
Add as Preferred Source on Google
सचिन तेंदुलकर केवल ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश श्रीलंका के खिलाफ भी घातक साबित होते थे. मुथैया मुरलीधरन और चमिंडा वास जैसे गेंदबाजों के खिलाफ सचिन का रिकॉर्ड बेहद बेमिसाल रहा है. श्रीलंका के खिलाफ सचिन ने अपने करियर में 17 बार शतकीय पारियां खेलीं. इस सूची में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ टॉप-3 में शामिल होना सचिन के दबदबे को दर्शाता है.
सचिन तेंदुलकर के नक्शेकदम पर चलते हुए आधुनिक दौर के ‘किंग’ विराट कोहली ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपना पसंदीदा शिकार बनाया है. ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर विराट की बल्लेबाजी देखने लायक होती है. स्लेजिंग और आक्रामकता का जवाब विराट हमेशा बल्ले से देते आए हैं. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके और मौजूदा समय में सिर्फ एक ही फॉर्मेट (वनडे) खेल रहे कोहली अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 शतक लगा चुके हैं और वह सचिन के 20 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे नजदीक खड़े हैं.
भारतीय टीम के खिलाफ रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड स्टीव स्मिथ का कोई सानी नहीं है. स्मिथ की अनोखी बल्लेबाजी तकनीक ने हमेशा भारतीय स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को परेशान किया है. चाहे भारत की टर्निंग पिचें हों या ऑस्ट्रेलिया के तेज मैदान, स्मिथ का बल्ला भारत के खिलाफ हमेशा चलता है. स्मिथ ने टीम इंडिया के खिलाफ केवल 83 पारियों में 16 शतक जड़कर टॉप-5 की इस खास लिस्ट में अपनी जगह पक्की की है.



