National

कॉलेज में दाखिला लेते ही बेटियों को मिलेंगे 5000 रुपए, ऐसे करें आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज

Last Updated:June 29, 2026, 19:14 IST

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण(डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. आरएस सिसौदिया बताते हैं कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही ‘गांव की बेटी’ योजना में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 500 रुपए प्रतिमाह की दर से 10 महीने तक सालाना छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. वहीं इंजीनियरिंग और मेडिकल छात्राओं के लिये 750 रुपए प्रतिमाह की दर से 10 माह के लिए 7500 रुपए की सालाना स्कॉलरशिप दी जाती हैं.

मध्यप्रदेश सरकार बेटियों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है. उनके जन्म से लेकर पढ़ाई और उच्च शिक्षा से लेकर स्वरोजगार तक के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है ‘गांव की बेटी योजना.

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव की ‘बेटी योजना योजना’ चलाई जा रही है. इस योजना के तहत गांव में रहकर 12वीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत यानि कि प्रथम श्रेणी में पास करने वाली बेटियों को मप्र सरकार हर महीने आर्थिक मदद करती है.

छात्राओं को सालाना 7500 रुपए की मददमहाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण(डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. आरएस सिसौदिया बताते हैं कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही ‘गांव की बेटी’ योजना में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 500 रुपए प्रतिमाह की दर से 10 महीने तक सालाना छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. वहीं इंजीनियरिंग और मेडिकल छात्राओं के लिये 750 रुपए प्रतिमाह की दर से 10 माह के लिए 7500 रुपए की सालाना स्कॉलरशिप दी जाती हैं. यह योजना मात्र स्नातक स्तर तक अध्ययनरत छात्राओं के लिए ही है.

योजना के लिए पात्रताडॉ आर एस सिसौदिया बताते हैं कि गांव की बेटी योजना सभी वर्गो की छात्राओं के लिए है. ग्रामीण परिवार की छात्रा गांव के स्कूल से कक्षा 12 में 60% या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई हो तो मध्यप्रदेश शासन की गांव की बेटी योजना के लिए पात्र मानी जाती है. इसके अलावा छात्रा ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती हो.

आवेदन कैसे करेंआपको बता दें गांव की बेटी योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन प्रकिया शुरू कर दी गई है. छात्रवृत्ति के पोर्टल पर आवेदन करना होगा. पोर्टल पर आवेदन पश्चात् सम्बंधित महाविद्यालय द्वारा दस्तावेज परीक्षण कर लीड कॉलेज को सेंक्शन के लिए भेजा जाएगा. वहां से स्वीकृति मिलने पर बैंक खातें में राशि जमा होगी.

इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट http://scholarshipportal.mp.nic.in/Index.aspx पर क्लिक करें.

फार्म के लिए जरूरी दस्तावेज

10वीं एवं 12वीं मार्कशीटआय प्रमाण पत्रस्थानीय निवास प्रमाण पत्रसमग्र आईडीआधार कार्डबैंक पासबुकएडमिशन रशीद (रिसिप्ट)

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Chhatarpur,Madhya Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj