Sports

DPL 2026: 74 गेंद में कूटे 187 रन, दिल्ली प्रीमियर लीग में तूफानी रन चेज, यश-सिद्धार्थ की आंधी में उड़े ‘टाइगर्स’

होमखेलक्रिकेट

74 बॉल में 187, DPL में तूफानी रन चेज, यश-सिद्धार्थ की आंधी में उड़े ‘टाइगर्स’

Last Updated:August 11, 2026, 20:13 IST

DPL 2026 Match 22 Highlights: बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम ने 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 185 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स के ओपनर्स ने तूफानी अर्धशतकों से 13वें ओवर में ही जीत दिला दी. सिद्धार्थ जून को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. Amazon Prime DayTop Deals Inside74 बॉल में 187, DPL में तूफानी रन चेज, यश-सिद्धार्थ की आंधी में उड़े 'टाइगर्स'Zoomयश धुल और सिद्धार्थ जून ने खेली धमाकेदार पारियां.

नई दिल्ली. सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 22वें मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दमदार जीत दर्ज की. इस टीम ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा. इस सीजन 7 में से 6 मुकाबले जीतने के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मजबूती के साथ कायम है. वहीं, 6 में से 5 मैच गंवाने के बाद न्यू दिल्ली टाइगर्स सातवें पायदान पर है. बारिश के चलते मैच में 2-2 ओवरों की कटौती हुई.

186 रन का मिला था लक्ष्यटॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स ने निर्धारित 18 ओवरों में 8 विकेट खोकर 185 रन बनाए. इस टीम ने 12 के स्कोर तक सलामी जोड़ी को गंवा दिया था. इसके बाद केशव दलाल ने वैभव रावल के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 46 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला. वैभव 18 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद केशव दलाल ने कप्तान हिम्मत सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 29 गेंदों में 57 रन जुटाए.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj