इस चूरन से छूट जाएगी गुटखा-तंबाकू की लत, पूर्णिया के आयुर्वेदाचार्य ने बताया फॉर्मूला

Last Updated:August 23, 2026, 19:36 IST
गुटखा-तंबाकू की लत से बहुत से लोग परेशान रहते हैं. कई लोग इस लत की वजह से गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो जाते हैं. इसके सेवन से कैंसर जैसे घातक रोग हो जाते हैं. हालांकि, अब तो बहुत से मामले ऐसे भी आ रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन में गुटखा-तंबाकू का सेवन कभी किया ही नहीं उनको भी माउथ कैंसर जैसी बीमारी हो जा रही है. लेकिन, आंकड़े यह भी बताते हैं कि माउथ कैंसर के अधिकांश मरीज वही लोग होते हैं जो गुटखा-तंबाकू का सेवन करते हैं.
ख़बरें फटाफट
पूर्णिया: आजकल युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है, जिसमें गुटखा और तंबाकू का सेवन भी शामिल है. पूर्णिया जिला औषधालय केंद्र के 35 वर्षीय अनुभवी आयुर्वेदाचार्य डॉ. नंद कुमार मंडल ने इन बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताए हैं. डॉ. नंद कुमार मंडल के अनुसार, आज की पीढ़ी नशे की लत में डूबती जा रही है. कई लोगों को गुटखा और तंबाकू की लत बार-बार परेशान करती है और उनकी तलब बढ़ती जाती है. उन्होंने यह भी बताया कि तंबाकू का सेवन पूर्वजों के समय से परंपरा में रहा है, लेकिन यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है.
दृढ़ संकल्प की आवश्यकताडॉ. मंडल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गुटखा या तंबाकू की लत और तलब से छुटकारा पाना चाहता है, तो उसे कुछ आसान और घरेलू उपायों को अपनाना होगा. इसके साथ ही, अपने दृढ़ संकल्प को मजबूत रखते हुए संकल्पित होना होगा, जिससे दुनिया की सभी बुरी आदतें छोड़ी जा सकती हैं.
घरेलू उपायों से लत छुड़ाएंडॉ. नंद कुमार मंडल ने गुटखा और तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए किचन में मौजूद कुछ मसालों के सेवन का सुझाव दिया है. उन्होंने बताया कि अजवाइन, सौंफ, लौंग, इलायची, हर्रे और काला नमक को हल्की धीमी आंच पर भून लें. इसके बाद, इन्हें मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें. इस पाउडर का रोजाना 1 चम्मच खाली पेट या खाना खाने के बाद सेवन करें. कुछ ही दिनों में तंबाकू और गुटखा की तलब नहीं लगेगी और व्यक्ति आसानी से इस लत को छोड़ सकता है.
इस बारे में जानकार लोगों का कहना है कि नशे की लत से कम से कम महीने भर यानी 30 दिन बचकर रह लेते हैं तो फिर धीरे-धीरे यह लत कमजोर पड़ने लगती है. इससे अंदर से ही आपकी इच्छा गुटखा-तंबाकू खाने की नहीं होगी. ऐसे में जब आपकी आदत छूटेगी तो फिर आप बहुत आसानी से इस लत से बच जाएंगे.
About the AuthorRajneesh Singh
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ेंFirst Published :
August 23, 2026, 19:36 IST



