Business

low investment business ideas | small business ideas from home | कम लागत में शुरू होने वाला बिजनेस | कम पूंजी में कौनसा बिजनेस शुरू करें |

Last Updated:March 11, 2026, 17:12 IST

Small Business Idea: आजकल के महंगाई वाले दौर में अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि कोई नया काम शुरू करने के लिए लाखों रुपये चाहिए, तो यह खबर आपके लिए है. इस खबर में हम आपको ऐसे 8 काम के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने घर की रसोई या गांव की चौपाल से शुरू कर सकते हैं. इन छोटे कामों ने न जाने कितने लोगों की किस्मत बदल दी है. खास बात यह है कि इनमें से कई काम तो ऐसे हैं जो सिर्फ 5 से 10 हजार रुपये में शुरू हो जाते हैं. जानिए कैसे आप भी अपने हुनर के दम पर खुद का मालिक बन सकते हैं और हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं.

अगर आप अच्छा खाना बनाना जानते हैं, तो टिफिन सर्विस का काम बहुत कम लागत में शुरू किया जा सकता है. पढ़ाई और नौकरी करने वाले लोग अक्सर बाहर रहते हैं और घर जैसा सादा खाना ढूंढते हैं. ऐसे में घर से ही टिफिन बनाकर सप्लाई करना एक बेहतरीन बिजनेस बन सकता है. शुरुआत में आपको बस कुछ बर्तन, टिफिन बॉक्स और राशन की जरूरत होती है. अगर आपकी मेहनत और खाने का स्वाद अच्छा रहा, तो ग्राहक बहुत जल्दी बढ़ जाते हैं.

घर का बना अचार आज भी लोगों की पहली पसंद होता है. आम, नींबू, मिर्च या मिक्स अचार बनाकर आप इन्हें बाजार में बेच सकते हैं. शुरुआत में कच्चा माल, मसाले और पैकिंग का थोड़ा खर्च आता है, जो लगभग 10 हजार रुपये के भीतर हो सकता है. अगर आपके काम में सफाई और स्वाद का सही तालमेल रहा, तो ग्राहक खुद आपको ढूंढते हुए आएंगे. धीरे-धीरे यह छोटा काम एक बड़े ब्रांड का रूप ले सकता है.

चाय का एक छोटा सा स्टॉल भी रोज की पक्की कमाई देने वाला जरिया बन सकता है. बस स्टैंड, बाजार, स्कूल, अस्पताल या ऑफिस के पास अगर स्टॉल लगाया जाए, तो दिनभर ग्राहकों की भीड़ बनी रहती है. शुरुआत में दूध, चाय पत्ती, चीनी, गैस और कुछ बर्तनों की जरूरत होती है. कम खर्च में शुरू होने वाला यह काम रोज नकद मुनाफा देता है और अनुभव के साथ कमाई भी बढ़ती जाती है.

Add as Preferred Source on Google

शादी-ब्याह, तीज-त्योहार और खास मौकों पर मेहंदी लगाने की मांग काफी ज्यादा रहती है. अगर आपको अच्छी मेहंदी लगाना आता है, तो यह काम बिना किसी बड़े खर्च के शुरू किया जा सकता है. इसमें ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती, सिर्फ अच्छी क्वालिटी की मेहंदी की कीप और थोड़ी प्रैक्टिस ही काफी है. शादी के सीजन में इस हुनर के जरिए एक ही दिन में अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है.

आजकल ज्यादातर सरकारी और निजी काम ऑनलाइन ही होते हैं. गांव और कस्बों के लोगों को फॉर्म भरने या दस्तावेज प्रिंट कराने के लिए अक्सर शहर जाना पड़ता है. ऐसे में गांव में ही एक छोटा ऑनलाइन सर्विस सेंटर खोलना अच्छा विकल्प है. एक कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट कनेक्शन से यह काम शुरू किया जा सकता है. धीरे-धीरे इसमें फोटोकॉपी और अन्य डिजिटल सेवाएं जोड़कर आप अपनी आय बढ़ा सकते हैं.

आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं, जिससे ऑर्गेनिक फल और सब्जियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसमें रासायनिक खाद की जगह गोबर या प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल किया जाता है. अगर किसान सही तरीके से और ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट के साथ खेती करें, तो उन्हें बाजार में सामान्य फसल के मुकाबले बहुत अच्छे दाम मिल सकते हैं. यह खेती पर्यावरण के लिए भी अच्छी है और मुनाफे में भी.

मुर्गी पालन आज के समय में तेजी से बढ़ता हुआ बिजनेस सेक्टर बन गया है. अंडे और चिकन की मांग हर छोटे-बड़े शहर और गांव में बनी रहती है. अगर आपके पास थोड़ी जगह है, तो छोटे स्तर से पोल्ट्री फार्म शुरू किया जा सकता है. इससे अंडे और मांस दोनों के जरिए अच्छी कमाई होती है. सरकार भी पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग और कई तरह की आर्थिक मदद प्रदान करती है.

गांव में डेयरी का छोटा काम भी शानदार कमाई का जरिया बन सकता है. दूध की मांग कभी कम नहीं होती और आप इससे दही, घी, मक्खन व पनीर जैसे उत्पाद बनाकर भी बेच सकते हैं. अगर किसी के पास गाय या भैंस है, तो वह दूध बेचकर रोजाना कमाई कर सकता है. सरकार भी डेयरी बिजनेस के लिए कई योजनाओं के तहत आसान लोन और सब्सिडी की सुविधा देती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

March 11, 2026, 17:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj