Business

2 साल से बाजार में है उथल-पुथल, फिर भी 15 फीसदी से ज्‍यादा मिल रहा रिटर्न, निवेशकों के लिए खजाना बन गया यह फंड

Last Updated:April 22, 2026, 16:02 IST

Investment Tips : अगर आप भी म्‍यूचुअल फंड में निवेश करते हैं और बाजार के मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसे विकल्‍प की तलाश में हैं, जो दबाव के बावजूद अच्‍छा रिटर्न दिलाए तो आईसीआईसीआई प्रू के फंड पर दांव खेल सकते हैं. फंड हाउस ने इसे हाल में ही नए सिरे से क्‍लासीफाई किया है.2 साल से बाजार में है उथल-पुथल, फिर भी यहां 15% से ज्‍यादा मिल रहा रिटर्नZoomआईसीआईसीआई प्रू ने म्‍यूचुअल फंड की एक नई कैटेगरी बनाई है.

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में बीते डेढ़-दो साल से लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ग्‍लोबल मार्केट में जारी अस्थिरता का असर शेयर बाजार के प्रदर्शन पर भी पड़ा और ज्‍यादातर देशों के इंडेक्‍स दबाव में दिख रहे हैं. बावजूद इसके कुछ ऐसे भी फंड हैं, जो अपने निवेशकों को जोखिम के माहौल में भी गिरने नहीं देते हैं. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने भी ऐसा ही एक फंड बाजार में उतारा था, जिसने पिछले तीन साल में अपने निवेशकों को 15 फीसदी से भी ज्‍यादा का रिटर्न दिया है.

ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने अपने मौजूदा फंड ICICI प्रूडेंशियल थीमेटिक एडवांटेज फंड ऑफ फंड्स को एग्रेसिव हाइब्रिड एक्टिव फंड ऑफ फंड्स के रूप में नया अवतार दिया था. इसका मकसद बाजार की बदलती परिस्थितियों और निवेशकों की जरूरतों के अनुरूप बेहतर तालमेल बिठाकर अच्‍छा रिटर्न दिलान है. फंड ने अभी तक उम्‍मीद के अनुरूप प्रदर्शन किया भी है और बाजार पर जारी दबाव के बावजूद रिटर्न देने में कामयाब रहा है .

क्‍या है इस फंड की निवेश रणनीतिआईसीआईसीआई प्रू ने बदलते माहौल को देखते हुए इसे फंड ऑफ फंड्स ढांचे के अंतर्गत एग्रेसिव हाइब्रिड सेगमेंट में वर्गीकृत किया गया है. 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी यह फंड भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के 2025 के फंड ऑफ फंड्स नियमों के अनुसार 65-80% इक्विटी और 20-35% डेट स्कीम में निवेश करेगा. इस बदलाव से स्थिरता बढ़ती है. साथ ही लघु और मिडकैप सेगमेंट सहित इक्विटी में रणनीतिक निवेश करने का लचीलापन भी बना रहता है.

लॉन्‍ग टर्म में कितना रहा रिटर्नइस फंड में 18 दिसंबर, 2003 को शुरू में किया गया एक लाख का एकमुश्त निवेश 31 मार्च, 2026 तक लगभग 20.34 लाख रुपये हो गया है, जो 14.47% की वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दिखाता है. पिछले तीन और पांच वर्षों में फंड ने क्रमशः 15.1% और 14.9% की दर से रिटर्न दिया है. इसने अपने बेंचमार्क, निफ्टी-200 टीआरआई से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसने इसी अवधि में क्रमशः 12.6% और 11.4% का रिटर्न दिया है. एसआईपी निवेशकों के लिए भी यह रणनीति स्थिरता दर्शाती है. पिछले 10 वर्षों में 1,000 की मासिक एसआईपी का मूल्य अब 21 लाख रुपये हो गया है, जबकि वास्तविक निवेश 12 लाख ही है. इसका मतलब है कि करीब 11% की दर से हर साल रिटर्न मिला है. एसआईपी में भी 5 और 7 वर्षों की अवधि में रिटर्न 9.4% और 9.8% रहा है.

कैसा है इस फंड का पोर्टफोलियोइस फंड के पोर्टफोलियो के लगभग 35% हिस्से वाली शीर्ष पांच होल्डिंग्स में ICICI प्रूडेंशियल वैल्यू फंड (11%), ICICI प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिड कैप फंड (6.5%), ICICI प्रूडेंशियल फोकस्ड इक्विटी फंड (6.4%), ICICI प्रूडेंशियल बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड (5.6%) और ICICI प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड (5.4%) शामिल हैं. यह रणनीति थीमेटिक निवेश को एक्टिव एसेट अलोकेशन के साथ मिलाकर बेहतर रिटर्न के मुफीद बनाती है.

किन सेक्‍टर्स से जुटाता है रिटर्नइस फंड को आर्थिक चक्रों में विकसित होते अवसरों का लाभ उठाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा, उपभोग और ऊर्जा जैसे संरचनात्मक विकास क्षेत्रों में निवेश बनाए रखा गया है. ये ऐसे क्षेत्र हैं जो समय-समय पर अग्रणी भूमिका निभाते हैं. साथ ही डेट फंडों में किया गया निवेश इसे संतुलन प्रदान करता है, जिससे अनिश्चितता के दौर में जोखिम प्रबंधन करने में मदद मिलती है.

(Disclaimer: यहां बताए गए फंड ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 22, 2026, 16:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj