ऑनस्क्रीन मां के प्यार में दीवाना था सुपरस्टार, करना चाहता था शादी, 1 अपशकुन ने चकनाचूर किया सपना

Last Updated:April 16, 2026, 19:37 IST
सुपरस्टार जिस हसीना के प्यार में दीवाना था, उसके साथ 4 अलग-अलग भाषाओं में कुल 22 फिल्में कीं. दोनों सितारे पर्दे पर कभी मां-बेटे, तो कभी भाई-बहन के रोल में दिखे, मगर सबसे ज्यादा उन्हें प्रेमी-प्रेमिका के रोल में पसंद किया गया. सुपरस्टार उनसे शादी का भी मन बना चुके थे, लेकिन एक अपशकुन ने उनके पूरे प्लान पर पानी फेर दिया. वे कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाए. आखिरकार, हीरोइन ने फिल्म प्रॉड्यूसर से शादी कर ली.
नई दिल्ली: हम जिस हीरोइन की बात कर रहे हैं, उन्हें फीमेल सुपरस्टार कहना ही काफी नहीं होगा. उन्होंने अपनी खूबसूरती, गरिमा और टैलेंट से हर दिल को छुआ. बड़े-बड़े सुपरस्टार भी उन पर जान छिड़कते थे. एक सुपरस्टार उन्हें इतना प्यार करते थे कि दिल टूटने के डर से कभी अपने दिल की बात जुबां पर नहीं ला पाए. हीरोइन संग अपनी पहली फिल्म में उनके सौतेले बेटे बने थे, हालांकि 13 साल बाद उन्हें फिल्म में इश्क फरमाने का भी मौका मिला. वे उनसे शादी करने के सपने देखते थे. उन्होंने जब हीरोइन को प्रपोज करना चाहा, तो अचानक एक अपशकुन हो गया. वे पीछे हट गए और उनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)
दोनों सितारों के बीच अच्छी दोस्ती थी और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी, हालांकि उनकी लव स्टोरी अधूरी रही. हम रजनीकांत और श्रीदेवी की बात कर रहे हैं. दोनों पहली बार 1976 की फिल्म ‘मूंदरू मुदिचु’ के सेट पर टकराए थे, जिसमें श्रीदेवी ने उनकी सौतेली मां का किरदार निभाया था. दोनों ने बाद में ’16 वयाथिनिले’, ‘जॉनी’ और ‘पांडियन’ जैसी फिल्में कीं. (फोटो साभार: Instagram)
दोनों सितारों ने कुल 22 फिल्मों में साथ किया था, जिनमें से 16 फिल्मों एक-दूसरे के अपोजिट नजर आए थे. श्रीदेवी ने इन फिल्मों में रजनीकांत की मां, पत्नी, बहन और प्रेमिका के रोल निभाए. फिल्मों में काम करते-करते रजनीकांत के मन में श्रीदेवी के लिए प्यार पनप गया. वे श्रीदेवी के परिवार के करीब थे, खासकर उनकी मां को काफी मानते थे. बॉलीवुडशादी.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत ने श्रीदेवी की आयु 16 साल होने पर उनसे शादी करने की इच्छा भी जताई थी. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)
Add as Preferred Source on Google
फिल्ममेकर के. बालाचंदर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि रजनीकांत प्यार में इतना डूबे थे कि उन्होंने श्रीदेवी के घर जाकर उन्हें प्रपोज करने का मन बनाया, लेकिन जब वह उनके घर पहुंचे, तो अचानक बिजली गुल हो गई. घर में अंधेरा पसर गया था. (फोटो साभार: Instagram)
चूंकि रजनीकांत वहमी स्वभाव के थे, तो उन्होंने बिजली गुल होने को एक बुरा संकेत माना और इसलिए अपने दिल का हाल बयां किए बिना वहां से चले गए. उन्होंने दोबारा अपने जज्बात बयां करने की कोशिश नहीं की. आखिरकार, श्रीदेवी ने 1996 में बोनी कपूर से शादी कर ली. (फोटो साभार: Instagram)
श्रीदेवी के लिए रजनीकांत का प्यार एकतरफा नहीं था. श्रीदेवी भी रजनीकांत की फिक्र करती थीं. वे जब फिल्म ‘राणा’ की शूटिंग के वक्त बहुत बीमार पड़ गए थे, तब श्रीदेवी ने सात दिनों तक व्रत रखा था और उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना की थी. दोनों की राहें भले जुदा हो गई हों, लेकिन उनके मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान और प्यार बराबर रहा. (फोटो साभार: Instagram)
श्रीदेवी-रजनीकांत के बीच रिश्ता मजबूत रहा. श्रीदेवी उन गिनी-चुनी हस्तियों में से एक थीं, जिनके पास रजनीकांत का पर्सनल नंबर था. 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी के निधन की खबर आई, तो हर कोई हैरान रह गया. वे तब सिर्फ 54 साल की थीं. (फोटो साभार: Instagram)
श्रीदेवी के निधन से गम में डूबे रजनीकांत तब अपनी चहेती हीरोइन को अंतिम विदाई देने मुंबई पहुंचे. श्रीदेवी के लिए रजनीकांत के अंतिम शब्द थे, ‘मैं हैरान और परेशान हूं. मैंने एक करीबी दोस्त खो दिया और इंडस्ट्री ने एक असली लीजेंड. मेरा दिल उनके परिवार और दोस्तों के लिए तड़प रहा है. मैं उनके साथ गम में हूं. तुम याद आओगी श्रीदेवी.’ (फोटो साभार: Instagram)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 16, 2026, 19:37 IST



